फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें, नई गाड़ियों से क्यों मुंह फेर रहे हैं ग्राहक, शोरूम तक लाने में ‘डिस्काउंट’ भी फेल!

Tue, 04 Feb 2020 12:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Feb 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Customers are waiting for auto expo 2020 to buy new bs6 cars and suv in india
Car Showroom - फोटो : AmarUjala

जनवरी का महीना ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस महीने भी गाड़ियों की बिक्री में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला है। इसकी वजह मानी जा रही है कि खरीदार अभी भी नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां तक कि बीएस4 गाड़ियों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट भी उन्हें लुभाने में नाकामयाब रहा है।


 

Customers are waiting for auto expo 2020 to buy new bs6 cars and suv in india
सांकेतिक - फोटो : Team-BHP

बिक्री में 3.79 फीसदी की गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के ताजा बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2020 में घरेलू बाजार में गाड़ियों की बिक्री में 3.79 फीसदी की गिरावट देखी गई है। जनवरी में गाड़ियों की कुल बिक्री 253034 यूनिट्स की रही, जबकि जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 263012 यूनिट्स का था। सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि आर्थिक कारकों में कोई बदलाव न होने का असर मांग पर नहीं दिखा है।

Customers are waiting for auto expo 2020 to buy new bs6 cars and suv in india
geneva auto expo 2019

एक्सपो में लॉन्चिंग का इंतजार

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्राहक ऑटो एक्सपो में लॉन्च होने वाले बीएस6 वाहनों की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं, जो भविष्य में गाड़ियों की रीसेल वेल्यू पर असर पड़ेगा। साथ ही पिछले कुछ महीनों में डीजल कारों की काफी बिक्री हुई है। इससे साफ है कि लोगों को सात फरवरी से शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Customers are waiting for auto expo 2020 to buy new bs6 cars and suv in india
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह

70 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च

सात से 12 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो में इस साल तकरीबन 70 नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। वहीं जो कंपनियां पहले ही अपनी गाड़ियों को बीएस6 इंजन में अपग्रेड कर चुकी हैं, वे फायदे में रही हैं। इस समय मारुति तकरीबन 10 से ज्यादा गाड़ियों को बीएस6 में अपग्रेड कर चुकी है और पांच लाख से ज्यादा बीएस6 गाड़ियां बेच चुकी है। इस समय़ मारुति ऑल्टो, ईको, एस-प्रेसो, सिलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, अर्टिगा और XL6 बीएस6 इंजन में आ चुकी हैं। मारुति ने अपनी पहली बीएस6 गाड़ी अप्रैल 2019 में लॉन्च की थी।

विज्ञापन
Customers are waiting for auto expo 2020 to buy new bs6 cars and suv in india
maruti suzuki upcoming cars - फोटो : सांकेतिक

मारुति सुजुकी अव्वल

मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में 144,499 यूनिट्स बेची हैं और जनवरी 2020 में बिक्री में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 142150 यूनिट्स का था। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों की रूचि बीएस6 वाहनों में है और कई ग्राहक नए मॉडल्स का इंतजार कर रहे हैं। फरवरी में बिक्री में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं ह्यूंदै मोटर्स की बिक्री 8.30 फीसदी घटी है और जनवरी 2020 में 42002 यूनिट्स की बिक्री हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed