यूपी सीएम द्वारा किसानों का कर्ज माफ किए हुए एक दिन भी नहीं बीता था कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी किसानों को एक ऐसा तोहफा दे दिया है जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। महिंद्रा ने महज तीन लाख 90 हजार रुपये में अपना जिवो ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर बाजार में उपलब्ध कंपटीशन में सबसे सस्ता है। इसका डिजाइन व रूपरेखा उन किसानों को देखकर तैयार की गई है जो महंगा ट्रैक्टर अफोर्ड नहीं कर सकते या फिर छोटे-मोटे काम के लिए उन्हें बड़े ट्रैक्टर के साथ एक छोटा ट्रैक्टर भी चाहिए था। कार की तरह महिंद्रा ने अपने जिवो ट्रैक्टर को दो वेरिएंट में मुंबई में उतारा। सामान्य जिवो ट्रैक्टर की कीमत 3 लाख 90 हजार रुपये है तो वहीं ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 4.05 लाख रुपये एक्सशोरूम महाराष्ट्र है।
{"_id":"58e4d7564f1c1b3c5e5b4a18","slug":"mahindra-launches-jivo-a-small-tractor-platform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी के बाद महिंद्रा हुई किसानों पर मेहरबान, उछल पड़ेंगे किसान","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
योगी के बाद महिंद्रा हुई किसानों पर मेहरबान, उछल पड़ेंगे किसान
Updated Wed, 12 Apr 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो
- फोटो : Amar Ujala
इसमें महिंद्रा का लोकप्रिय डीआई इंजन लगा है तथा यह ज्यादा माइलेज देता है। ऑटोमेटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ यह हर गतिविधि को बखूबी अंजाम देने में सफल है।
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो
- फोटो : Amar Ujala
साइज में छोटा होने के वजह से यह छोटे रास्ते से भी गुजर सकता है व छोटे खेतों में भी बखूबी काम को अंजाम दे सकता है। इसकी लिफ्ट क्षमता 750 किलोग्राम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो
- फोटो : Amar Ujala
यह ट्रैक्टर 25 किमीप्रघं की उच्च गति पर भी दौड़ सकता है। यह महिंद्रा का नया 3.0 प्लेटफॉर्म है। आज के ही दिन पिछले साल महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय ट्रैक्टर युवो को बाजार में उतारा था।
विज्ञापन
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो
- फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसीडेंट, राजेश जिजूरिकर इसके लॉन्चिंग के मौके पर अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि, "यह ट्रैक्टर फार्मिंग के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी मशीन साबित होगी। यह 24 होर्स पावर की शक्ति देती है। अपने 4 डब्ल्यूडी तकनीकि के साथ यह खेती के हर काम कर सकती है। हमें उम्मीद है कि किसानों को यह ट्रैक्टर पसंद आएगा।"