{"_id":"65ddfebb5e1f70650d03547c","slug":"cng-car-maintenance-tips-cng-car-care-tips-cng-car-mileage-cng-car-average-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CNG Car Mileage: सीएनजी कार मालिक अपनाएं ये पांच टिप्स, गाड़ी देगी बंपर माइलेज, रहेंगे टेंशन फ्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CNG Car Mileage: सीएनजी कार मालिक अपनाएं ये पांच टिप्स, गाड़ी देगी बंपर माइलेज, रहेंगे टेंशन फ्री
Tue, 27 Feb 2024 08:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
CNG Car
- फोटो : For Reference Only
एक नई कार खरीदने से पहले किसी भी अन्य कारण के साथ ही गाड़ी की माइलेज पर खास ध्यान दिया जाता है। इतना ही नहीं किसी भी वाहन मालिक के लिए गाड़ी का माइलेज काफी अहम होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग बराबर और बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में वाहनों के लिए सीएनजी का चलन बढ़ा है। इसकी वजह इसका ज्यादा लागत प्रभावी होना नहीं रह गया है। क्योंकि सीएनजी की कीमत में भी पहले की तुलना में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। लेकिन सीएनजी की मांग इसलिए ज्यादा है, क्योंकि यह पेट्रोल-डीजल इंजन की तुलना में ज्यादा माइलेज देती है। इसके साथ ही सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस), वाहनों के लिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है।
CNG Kit in Car
- फोटो : For Reference Only
सीएनजी से चलने वाले वाहन बेहतर माइलेज देने में कामयाब हुए हैं। इस तरह वाहन मालिकों के लिए ईंधन की लागत को बचाने में मदद करते हैं। सीएनजी से चलने वाले वाहन एक तरह के हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस मॉडल हैं। क्योंकि वे पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकते हैं। सीएनजी ईंधन भरने वाले स्टेशनों की संख्या अभी भी पारंपरिक पेट्रोल और डीजल ईंधन भरने वाले स्टेशनों की संख्या के बराबर नहीं है। लेकिन सीएनजी की बढ़ती मांग के साथ सीएनजी पंपों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। सीएनजी कारों की देखभाल की बात करें तो उन्हें किसी भी अन्य पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन की तरह ही विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आपकी सीएनजी कार के रख-रखाव के लिए कुछ आसान टिप्स हैं। अगर आप भी एक सीएनजी वाहन ड्राइव करते हैं तो हम आपको 5 आसान टिप्स बता रहे हैं जिसके जरिए आपकी सीएनजी कार का माइलेज बढ़ जाएगा।
Spark Plug
- फोटो : For Reference Only
स्पार्क प्लग साफ करें
स्पार्क प्लग कार के इंजन के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में से एक है, क्योंकि इसी से सीएनजी वाहन में कंब्शन होता है। यह हमेशा सलाह दी जाती है कि इसी जांच करते रहें कि कार के स्पार्क प्लग ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। जब सीएनजी कार की देखभाल की बात आती है तो उनकी रेगुलर जांच करना और जब भी जरूरत हो उन्हें बदलना एक महत्वपूर्ण कदम है। हमेशा ब्रांडेड और अधिकृत डीलरों से हाई क्वालिटी वाले, सीएनजी को सपोर्ट करने स्पार्क प्लग ही खरीदें। लो क्वालिटी वाले स्थानीय और सस्ते स्पार्क प्लग को चुनकर अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें। घटिया क्वालिटी वाले स्पार्क प्लग आग का कारण बन सकते हैं या कार के इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह सुझाव दिया जाता है कि आपको हर छह महीने में स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिए।

Air Filter
- फोटो : For Reference Only
एयर फिल्टर की जांच और सफाई करें
सीएनजी कार की देखभाल करने के लिए नियमित रूप से एयर फिल्टर की जांच करना और उसे बदलना एक अहम कदम है। एयर फिल्टर इंजन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करता है क्योंकि यह धूल, गंदगी और अन्य चीजों को पावरट्रेन सिस्टम में एंट्री करने से रोकता है। एक साफ एयर फिल्टर न सिर्फ इंजन को बेहतर तरीके से चलने में मदद करता है, बल्कि यह गाड़ी की माइलेज में भी सुधार करता है। इसलिए, हमेशा एयर फिल्टर की जांच और सफाई नियमित रूप से करें।

CNG Kit Fitting in Car
- फोटो : For Reference Only
ओरिजिनल सीएनजी किट ही चुनें
कई कार निर्माताओं ने अपनी संबंधित सीएनजी कारें लॉन्च की हैं, जो बेहतर और ज्यादा विश्वसनीय हैं। यदि आप अपनी पेट्रोल से चलने वाली कार को सीएनजी में बदलने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ ओईएम-प्रमाणित डीलर से अधिकृत सीएनजी किट खरीदना काफी महत्वपूर्ण है। अपनी कार में लोकल या नॉन-ब्रांडेड सीएनजी किट लगाने से बचें। ये अधिकृत किट की तुलना में सस्ते हो सकते हैं, लेकिन वे वाहन और आपके जीवन की सुरक्षा से समझौता कर सकते हैं।