{"_id":"65dddb09675c3b7a2b01679f","slug":"car-care-tips-for-summer-car-maintenance-tips-for-summer-how-to-keep-car-cool-in-summer-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: अपनाएं ये टॉप 5 एक्सपर्ट टिप्स, गर्मियों में कार रहेगी एकदम फिट!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: अपनाएं ये टॉप 5 एक्सपर्ट टिप्स, गर्मियों में कार रहेगी एकदम फिट!
Tue, 27 Feb 2024 06:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Car Care
- फोटो : For Reference Only
सर्दियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। गर्मियां कमोबेश आने ही वाली हैं। ऐसे में कार को फिट रखना बेहद जरूरी है। क्योकिं इन्ही दिनों गाड़ियों के खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। यहां हम आपके ऐसी 5 टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आपकी कार को गर्मी के मौसम से एक दम फिट रख सकेंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सबसे पहले कराएं AC की सर्विस
गर्मी शुरू होते ही, वाहन मालिक को जो काम सबसे पहले करानी चाहिए, वह है कार के AC (एयरकंडीशनर) की जांच जरूर कराएं। अगर AC कूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसकी गैस को चेक करा लें। इसके अलावा रेडिएटर को क्लीन करवा लें। अगर गैस कम हो गई है इसे रिफिल करएं। ऐसा करने से AC बढ़िया कूलिंग देगी और आपको चुभती गर्मी से राहत मिलेगी। याद रहे कि हमेशा अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही कार की सर्विस कराएं।

Car Engine Oil
- फोटो : social media
इंजन ऑयल की जांच करें
कार के इंजन ऑयल को भी सर्विस के दौरान बदलवा लें या टॉप अप करवा लें। कई बार इंजन ऑयल सूख जाता है। जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है और गाड़ी गर्म भी होने लगती है। इसलिए सही मात्रा में इंजन ऑयल रहना बेहद जरूरी है।

ऑयल फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑयल फिल्टर
सर्विस के दौरान जब आप कार का इंजिन ऑयल चेंज कराते हैं तब याद रखें की ऑयल फिल्टर बदलवाना भी बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आपकी कार के इंजन की सेहत अच्छी रहेगी।

Car Coolant
- फोटो : iStock
कूलेंट की मात्रा जांच लें
कूलेंट कार को ठंडा रखने का काम करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सर्दी हो या गर्मी कार में कूलेंट की मात्रा एकदम सही होनी चाहिए। अक्सर लोग कूलेंट की जगह रेडिएटर में पानी का इस्तेमाल करते हैं। जो थोड़े वक्त के लिए तो ठीक है। लेकिन अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल होता है तो यह नुकसानदेह साबित हो सकता है।