फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन अपने इन नकलची हथियारों के दम पर देता है भारत को गीदड़भभकी! जानिए इनकी असलियत

Mon, 22 Jun 2020 04:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
China gives India threat on these copycat china military weapons! Know their reality
China QN-506 - फोटो : For Refernce Only

चीन ने भारत के पूर्वी लद्दाख के कई हिस्सों में कब्जा जमा रखा है। पैंगोंस त्सो, डेपसोंग, गलवां वैली, हॉट स्प्रिंग, कोयुल और फुक्शे में चीन आगे आकर बैठ गया है। वहीं डराने धमकाने का उसका पुराना प्रोपेगेंडा चालू है। तिब्बत के पठार में हाई एल्टीट्यूड एरिया में चीनी हथियारों के वीडियोज भी डालता रहता है। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इनमें से ज्यादातर सैन्य वाहन, हवाईजहाज और हेलीकॉप्टर्स तक नकल करके बनाए हैं। आइए जानते हैं  चीन के कुछ नकलची सैन्य वाहनों के बारे में...


 

China gives India threat on these copycat china military weapons! Know their reality
China Type-15 Tank - फोटो : For Refernce Only

टाइप-15 Vs British L7

चीनी सेना लंबे समय से पहाड़ों पर जंग करने के लिए हल्के टैंकों पर काम रही थी। चीनी सेना ने कुछ साल पहले ही हल्की बॉडी वाले जंगी टैंक टाइप-15 को अपनी सेना में शामिल किया है। इसे हाल ही में दक्षिण-पश्चिम तिब्बत के पठारों में भी युद्धाभ्यास के दौरान देखा गया था। लेकिन यह टैंक असल में ब्रिटिश एल7 गन जैसा दिखता है, जिसका लाइसेंस चीन को 1980 के दशक में दिया गया था। टी-15 में 1000 एचपी का डीजल इंजन लगा है। माना जा रहा है कि भारत से तनातनी को देखते हुए चीन ने यह टैंक बनाया है और आम 50 टन वाले टैंकों के मुकाबले इसका वजन मात्र 30 टन है।
 

China gives India threat on these copycat china military weapons! Know their reality
China QN-506 - फोटो : For Refernce Only

QN-506 Vs BMPT-72 टर्मिनेटर टैंक

रूस अपने इस टैंक पर बेहद नाज करता है। 1970 के T-72 जैसी हैवी आर्म्ड चैसिस पर बने इस टैंक में 32 एमएम की तोप लगी है, चार लेजर गाइडेड अटाका-टी एंटी टैंक मिसाइल्स और मशीन गन लगी है। इसकी 32 एमएम की तोप दुश्मन के जहाज को लगभग चार किमी पहले ही मार गिराने में सक्षम है। वहीं चीन ने किसी तरह से जुगाड़ करके रूस के इस टैंक की कापी हासिल कर ली और QN-506 तैयार कर लिया। जिसे हाल में चीनी डिफेंस ट्रेड शो में पेश किया गया था। हालांकि चीन का ये टैंक एम1 अब्राम्स या टी-80 की तरह मुख्य जंगी टैंक नहीं है, इसे कॉम्बैट सपोर्ट व्हीकल्स की तरह बनाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
China gives India threat on these copycat china military weapons! Know their reality
Harbin Z-20 Chinese Helicopter - फोटो : for Reference Only

अमेरिकी ब्लैकहॉक VS हार्बिन Z-20

अमेरिका की तमाम पेटेंट लेटेस्ट मिलिट्री टेक्नोलॉजी के क्लोन तैयार करने के बाद चीन ने अमेरिकी के प्रसिद्ध सीकोरस्काई यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का क्लोन तैयार किया है। चीनी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का नाम हार्बिन Z-20 है और चीनी सेना को सौंप दिया गया है। Z-20 कम-ऑक्सीजन वाले इलाके में भी उड़ान भर सकता है और इसमें एक्टिव वाइब्रेशन कंट्रोल, फ्लाई-बाई-वायर, लो नॉयज रोटर डिजाइन जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसमें एडवांस फ्लाई-बाई-वायर टेक्नोलॉजी भी है, कुछ ही देशों के पास है। चीनी सेना के पास यह अकेला मल्टी रोल कैपेबिलिटी वाला चॉपर है। बताते हैं कि कि पाकिस्तान ने ही चीन को इस हेलीकॉप्टर का एक्सेस दिया था। 2011 में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने जब अल-कायदा लीडर ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए रेड की थी, तब उनका एक सीकोरस्काई यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया था।
 

विज्ञापन
China gives India threat on these copycat china military weapons! Know their reality
Chengdu J-10 - फोटो : For Refernce Only

Chengdu J-10 Vs  U.S. F-16

1980 के दशक में अमेरिका ने इजराइल के साथ मिल कर एक जंगी लड़ाकूविमान बनाने का कार्यक्रम शुरू किया था, लेकिन वित्तीय वजहों से बाद में अमेरिका ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए। बाद में इजराइल ने ‘लावी’ फाइटरजेट की जानकारी को चीन को बेच दिया। इस तरह चीन के हाथों अमेरिकी F-16 जानकारियां हाथ लग गईं और चीन ने J-10 फाइटरजेट त्यैर कर लिया, जिसे 2017 में चीनी सेना को सौंपा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed