फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Car: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, फुल चार्ज में चलती है 400 किमी तक

Fri, 31 Dec 2021 03:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 03:48 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ईंधन की आसामान छूती कीमतों के बीच इलेक्ट्रक वाहनों की बिक्री में तेजी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
cheapest electric cars in india top electric cars in india top electric vehicles tata nexon ev tata tigor ev facelift 2021 mg zs ev facelift
Tata Nexon EV Delivery - फोटो : Tata Motors
देश में इलेक्ट्रिक वाहन धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए सरकार, वाहन निर्माताओं द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ईंधन की आसामान छूती कीमतों के बीच इलेक्ट्रक वाहनों की बिक्री में तेजी दर्ज की गई है। इस बीच इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है। इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन की बात करें तो फिलहाल इनकी संख्या सीमित है। यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं। 
cheapest electric cars in india top electric cars in india top electric vehicles tata nexon ev tata tigor ev facelift 2021 mg zs ev facelift
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
Tata Nexon EV 
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) को लॉन्च के बाद से अब तक ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। Tata Nexon EV इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) है। नेक्सन ईवी के आने के बाद से कॉम्पैक्ट एसयूवी की अपील बढ़ गई है। Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार है जिसे Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) द्वारा 5 स्टार रेटिंग मिली। 
cheapest electric cars in india top electric cars in india top electric vehicles tata nexon ev tata tigor ev facelift 2021 mg zs ev facelift
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only
रेंज और कीमत
Tata Nexon EV में 30.2 kWh का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 127bhp का दमदार पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 16.56 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cheapest electric cars in india top electric cars in india top electric vehicles tata nexon ev tata tigor ev facelift 2021 mg zs ev facelift
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor EV
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Tigor EV (टिगोर ईवी) के फेसलिफ्ट वर्जन को उतारा। टाटा मोटर्स ने अगस्त के महीने में 2021 Tigor EV को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया। जिससे यह बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई। यह ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट किया जाने वाला पहला ईवी भी है क्योंकि इसने क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। 
विज्ञापन
cheapest electric cars in india top electric cars in india top electric vehicles tata nexon ev tata tigor ev facelift 2021 mg zs ev facelift
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
बैटरी और रेंज
2021 Tigor EV का इलेक्ट्रिक मोटर 73.75 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टिगोर ईवी की सिंगल चार्ज पर ARAI सर्टिफाइड रेंज 306 किलोमीटर है। यह कार IP67 रेटेड 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से लगभग एक घंटे में 80 प्रति शत तक चार्ज किया जा सकता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed