फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cruiser Bikes: Jawa से लेकर Yezdi तक.... साल 2022 में लॉन्च होने वाली हैं ये क्रूजर बाइक्स

Fri, 31 Dec 2021 01:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Top upcoming cruiser bikes in 2022 upcoming cruiser bike launches in 2022 upcoming cruiser bikes in india
Royal Enfield Concept - फोटो : Royal Enfield (For Representation Only)
2022 रेट्रो-मोटरसाइकिल और क्रूजर बाइक्स का साल होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड), Jawa (जावा) और Yezdi (येजदी) जैसी वाहन निर्माता कंपनियां बाइक्स की एक पूरी ब्रिगेड को रोल आउट करने के लिए कमर कस रही हैं, जो अगले साल भारत में पेश किए जाने के लिए तैयार हैं। यहां हम आपको उन टॉप क्रूजर बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी साल 2022 में  लॉन्च होने की उम्मीद है।
Top upcoming cruiser bikes in 2022 upcoming cruiser bike launches in 2022 upcoming cruiser bikes in india
Royal Enfield Hunter 350 Teased - फोटो : Video grab from Youtube/Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350
चेन्नई स्थित परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली कंपनी Royal Enfield साल 2022 की शुरुआत में भारत में अपनी Hunter 350 (हंटर 350) मोटरसाइकिल पेश करने के लिए तैयार है। मोटरसाइकिल को हाल के दिनों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसके Scram 411 (स्क्रैम 411) मोटरसाइकिल के बाद बिक्री शुरू किए जाने की संभावना है। हंटर 350 बाइक Meteor 350 मोटरसाइकिल पर आधारित होगी जिसे साल 2020 के आखिर में भारत में लॉन्च किया गया था।
Top upcoming cruiser bikes in 2022 upcoming cruiser bike launches in 2022 upcoming cruiser bikes in india
Jawa 2.1 - फोटो : Jawa Motorcycles (For Reference Only)
New Jawa Cruiser
जावा ने अपनी आनेवाली क्रूजर बाइक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसकी साल 2022 की दूसरी छमाही में भारत में बिक्री शुरू किए जाने की सबसे अधिक संभावना है। यह मॉडल Royal Enfield Meteor 350 को टक्कर देगा और लॉन्च होने पर इसकी कीमत भी उसी के आसपास रहने की संभावना है। इस नए जावा क्रूजर के बारे में ज्यादा जानकारी आनेवाले दिनों में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top upcoming cruiser bikes in 2022 upcoming cruiser bike launches in 2022 upcoming cruiser bikes in india
Royal Enfield SG650 Concept - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Shotgun 650
Royal Enfield ने हाल ही में आयोजित EICMA में SG 650 कॉन्सेप्ट को पेश किया। संभावना है कि उसी का प्रॉडक्शन-स्पेक वर्जन साल 2022 के आखिर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मोटरसाइकिल पहले से ही विकास के चरणों में है और इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह रॉयल एनफील्ड के मौजूदा 650 सीसी मॉडल के समान इंजन और प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। लॉन्च होने पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
Top upcoming cruiser bikes in 2022 upcoming cruiser bike launches in 2022 upcoming cruiser bikes in india
Yezdi Roadking - फोटो : Team-BHP
2022 Yezdi Roadking
Yezdi ब्रांड 13 जनवरी को वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। और यह उसी दिन, वापसी के बाद के नए युग के अपने पहले उत्पाद को भी पेश कर सकती है। खबरों की मानें तो कंपनी एक नई मोटरसाइकिल पर काम कर रही है जो रॉयल एनफील्ड के मॉडलों को कड़ी टक्कर देगी। यह क्रूजर से इतर एक ADV (एडीवी) यानी एडवेंचर बाइक भी हो सकती। इसके बारे ज्यादा पुख्ता जानकारी अगले महीने सामने आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed