फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Sales: अमेरिकियों ने 2023 में खरीदीं अब तक की सबसे ज्यादा कारें, जानें किस ब्रांड ने की सबसे ज्यादा बिक्री

Wed, 10 Jan 2024 06:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
car sales usa 2023 automotive sales usa 2023 car sales america
Car sales - फोटो : For Reference Only
कार बाजार 2023 में पूरे साल धूम मचाता रहा और आखिरकार साल के आखिर में रिकॉर्ड बिक्री की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। अनुमान है कि 2023 में अमेरिका में लगभग 15.5 मिलियन कारें बेची गईं, जो 2022 के आंकड़ों से लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है।
car sales usa 2023 automotive sales usa 2023 car sales america
Chevrolet Captiva - फोटो : Social Media
हालांकि 2023 में अमेरिका में खरीदी गई कारों की सटीक संख्या तब तक नहीं जानी जाएगी, जब तक हर निर्माता साल के लिए बिक्री डेटा प्रदान नहीं करता है। लेकिन अनुमानित आंकड़ा अभी भी 2022 के आंकड़ों से काफी आगे है। जनरल मोटर्स (जीएम) नंबर एक पर है, जिसने 2,577,662 लाइट वाहन बेचे, और अपने 2022 के प्रदर्शन को 14.1 प्रतिशत से बेहतर बनाया। शेवरले जीएम के तहत सबसे लोकप्रिय सब-ब्रांड था, जिसमें 1,699,244 वाहनों को खरीदार मिले। जीएमसी 563,677 वाहनों की बिक्री के साथ अगला सबसे लोकप्रिय सब-ब्रांड था। 
car sales usa 2023 automotive sales usa 2023 car sales america
Lexus - फोटो : सोशल मीडिया
शेवरले के ठीक पीछे टोयोटा ग्रुप था, जो टोयोटा और लेक्सस कारों की पेशकश करता है। जापानी ग्रुप ने कुल 2,248,477 वाहन डिलीवर किए, जो 2022 के आंकड़ों की तुलना में 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। फोर्ड तीसरे नंबर पर था, जिसने पिछले साल कुल 1,995,912 वाहन बेचे, जो 2022 के आंकड़ों से 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
car sales usa 2023 automotive sales usa 2023 car sales america
Alfa Romeo Car - फोटो : Alfa Romeo
इसके बाद कोरियाई कंपनियां थीं, जिनमें ह्यूंदै ग्रुप - ह्यूंदै, किआ और जेनेसिस शामिल हैं - ने 2023 में कुल 1,652,821 यूनिट्स बेचीं। इस प्रदर्शन ने उन्हें स्टेलेंटिस से आगे निकलने में मदद की। स्टेलेंटिस जीप, अल्फा रोमियो, फिएट, क्रिसलर, डॉज और रैम जैसे सब-ब्रांडों को बेचता है। इन सभी सब-ब्रांडों ने कुल 1,533,670 यूनिट्स का बिक्री आंकड़ा दर्ज किया। 
विज्ञापन
car sales usa 2023 automotive sales usa 2023 car sales america
Mazda - फोटो : Social Media
होंडा और एक्यूरा ने मिलकर सूची में अगला स्थान हासिल किया। 2023 में कुल 1,308,166 यूनिट्स की बिक्री के साथ, 2023 से 33 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। अमेरिकी कार बाजार में 2023 के कुछ अन्य अहम खिलाड़ी बीएमडब्ल्यू, माजदा, निसान-मित्सुबिशी और सुबारू थे। फॉक्सवैगन ग्रुप ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके ऑडी, बेंटले, फॉक्सवैगन और लेम्बोर्गिनी जैसे सब-ब्रांडों ने 2022 की तुलना में पिछले साल बेहतर प्रदर्शन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed