रेनो इंडिया ने हाल ही में एलान किया था कि मंदी और लॉकडाउन के बावजूद वह अपने कर्मचारियों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट देगी। इसकी वजह है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो के प्रति बेहद आश्वस्त है। कंपनी के ये तीनों ही कारें क्लिवड, ट्राइबर और डस्टर मॉडल बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। वहीं कंपनी इस कारों पर 60 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
Renault की गाड़ियों पर तीन महीने तक EMI में छूट, कारों पर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
ईएमआई पर तीन महीने की छूट
मारुति और बाकी दूसरी ऑटोमोबाइल कंपनियों की तरह रेनो ने भी अपनी कारों पर खास फाइनेंस ऑफर निकाला है। ‘Buy Now, Pay Later’ स्कीम की तरह रेनो कंपनी ने भी कका खरीदने की बाद ईमआई पर तीन महीने का मोरेटोरियम दे रही है, यानी कि रेनो कार खरीदने के बाद आपकी तीन महीने बाद ईएमआई शुरू होंगी। इससे पहले मारुति और ह्यूंदै भी ग्राहकों के लिए इसी तरह की स्कीम पेश कर चुकी हैं।
क्विड पर कंपनी 35 हजार रुपये के डिस्काउंट्स
वहीं अब बात करते हैं गाड़ियों पर चल रहे डिस्काउंट की। रेनो की एंट्री लेवल हैचबैक क्विड पर कंपनी 35 हजार रुपये के डिस्काउंट्स और फायदे दे रही है। इसमें 10 हजार रुपये तक के कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस शामिल है। वहीं कंपनी 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। कंपनी रेनो क्विड पर 4,000 रुपये का कारपोरेट बेनिफिट्स के साथ रूरल ऑपर्स के तहत 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रही है। लेकिन इसका फायदा केवल ककिसानों, ग्राम पंचायत और सरपंच को मिलेगा। क्विड की कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू है।
रेनो ट्राइबर
बात करते हैं कंपनी की एमपीवी कार रेनो ट्राइबर की, तो रेनो अपनी इस पॉपुलर कार पर 30, हजार रुपये तक की छूट और फायदे दे रही है। रेनो ट्राइबर पर कंपनी हालांकि कोई कैश डिस्काउंट तो ऑफर नहीं कर रही है, वहीं कंपनी 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दे रही है। क्विड की तरह ट्राइबर पर भी सात हजार रुपये का कारपोरेट बोनस और 10 हजार रुपये का रूरल ऑफर दे रही है।
रेनो डस्टर
कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो डस्टर पर सबसे ज्यादा 60 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा। साथ ही कंपनी डस्टर पर 20 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है, वहीं अदर आप पात्र होंगे तो 10 हजार रुपये के रूरल बेनिफिट्स दे रही है।