{"_id":"678106b09099301fec0ecf14","slug":"bombay-high-court-suggestions-on-diesel-vehicles-amidst-deteriorating-air-quality-in-mumbai-2025-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diesel Vehicles: क्या मुंबई में डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा? बढ़ते AQI के बीच HC का सुझाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Diesel Vehicles: क्या मुंबई में डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा? बढ़ते AQI के बीच HC का सुझाव
दिल्ली में डीजल वाहनों पर 10 वर्ष तक ही चलाने की पाबंदी के बाद, मुंबई डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने वाला अगला प्रमुख शहर हो सकता है। गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कथित तौर पर वित्तीय राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का प्रस्ताव दिया। यह प्रस्ताव बेकरी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी/कोयले से चलने वाली भट्टियों पर भी लागू होता है।
2 of 6
Air Pollution
- फोटो : Freepik
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शहर में बढ़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के स्तर पर चिंता जताई। 10 जनवरी, 2025 को, मुंबई का AQI 148 था, जिसे खराब माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की उच्च न्यायालय की पीठ ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया।
3 of 6
Car Pollution
- फोटो : Freepik
चरणबद्ध तरीके से हटें डीजल वाहन
बेंच ने प्रस्ताव दिया, "दिल्ली की नकल नहीं करनी है, लेकिन क्या हम सिर्फ सीएनजी से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने और डीजल इंजनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर विचार कर सकते हैं?" अदालत शहर की खराब वायु गुणवत्ता का हवाला देते हुए 2023 की एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Air Pollution
- फोटो : Adobe Stock
मामले में एमिकस क्यूरी वरिष्ठ अधिवक्ता डेरियस खंबाटा ने इस बात पर रोशनी डाली कि बेकरी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भट्टियां मुंबई में वायु प्रदूषण में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता हैं। इस बीच, निर्माण स्थल और लाल श्रेणी के उद्योग शीर्ष दो योगदानकर्ता कारक थे। उन्होंने निर्माण स्थलों से होने वाले प्रदूषण को संबोधित करने की तत्काल जरूरत पर भी जोर दिया। जो शहर में वायु प्रदूषण का प्रमुख स्रोत है।
विज्ञापन
5 of 6
Pollution
- फोटो : Adobe Stock
बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का सुझाव दिया। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि लोगों को पेट्रोल या डीजल से चलने वाली कारों के बजाय सीएनजी या इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।