फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW X3: बीएमडब्ल्यू ने भारत में X3 एसयूवी के डीजल वैरिएंट को किया लॉन्च, देती है 213 Kmph की टॉप स्पीड, जानें कीमत

Thu, 17 Feb 2022 04:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
BMW X3 2022 India BMW X3 Diesel 2022 Launched in India BMW X3 Diesel 2022 price in india
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने गुरुवार को भारत में X3 (एक्स3) एसयूवी को डीजल वैरिएंट में लॉन्च किया है। नई कार की एक्स-शोरूम कीमत 65.50 लाख रुपये रखी गई है। यह भारत में चेन्नई में कंपनी के प्लांट में स्थानीय रूप से बनाई जाती है। आज से यह मौजूदा पेट्रोल ट्रिम्स के साथ आधिकारिक बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
BMW X3 2022 India BMW X3 Diesel 2022 Launched in India BMW X3 Diesel 2022 price in india
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
कीमत की बात करें तो, नई BMW X3 xDrive20d ट्रिम की कीमत हायर-स्पेक X3 xDrive30i M स्पोर्ट के करीब है, जिसकी कीमत 65.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नहीं तो, X3 की कीमत X3 xDrive30i SportX Plus ट्रिम के लिए 59.90 लाख रपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 
BMW X3 2022 India BMW X3 Diesel 2022 Launched in India BMW X3 Diesel 2022 price in india
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
इंजन पावर और स्पीड
नई BMW X3 डीजल में बीएमडब्ल्यू की ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ एक ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन के साथ एक रिफ्रेश बाहरी डिजाइन देखने को मिलती है। यह इंजन एक 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल यूनिट है जो 140 kw/ 190 hp का पावर और 1,750 – 2,500 rpm पर 400 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 213 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही यह कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X3 2022 India BMW X3 Diesel 2022 Launched in India BMW X3 Diesel 2022 price in india
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
कलर ऑप्शन
लग्जरी एडिशन के रूप में पेश की गई, नई BMW X3 xDrive20d कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें  मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, सोफिस्टो ग्रे, ब्लैक सैफायर और कार्बन ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।  
विज्ञापन
BMW X3 2022 India BMW X3 Diesel 2022 Launched in India BMW X3 Diesel 2022 price in india
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
कंपनी सर्विस
कार को वैकल्पिक कंपनी सेवाओं जैसे 'बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव' और 'बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव प्लस' के साथ उपलब्ध कराया गया है। ये सर्विस पैकेज कंडीशन बेस्ड सर्विस (CBS) और मेंटेनेंस वर्क को कवर करते हैं, जिसमें 3 साल / 40,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल / 2,00,000 किलोमीटर तक के प्लान शामिल हैं। इन सर्विस की कीमत 1.53 रुपये प्रति किमी से शुरू होती है।

इसके अलावा, नई X3 SUV एक वैकल्पिक बीएमडब्ल्यू रिपेयर इनक्लूसिव के साथ भी उपलब्ध है जो मूल रूप से ऑपरेशन के तीसरे वर्ष से अधिकतम छठे वर्ष तक वारंटी विस्तार के रूप में काम करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed