{"_id":"64401318bc79b164630c6637","slug":"bmw-reveals-its-highest-output-all-electric-car-bmw-i7-m70-xdrive-know-power-speed-specs-2023-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW i7 M70 xDrive: बीएमडब्ल्यू i7 M70 xDrive से उठा पर्दा, 3.7 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW i7 M70 xDrive: बीएमडब्ल्यू i7 M70 xDrive से उठा पर्दा, 3.7 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी सबसे पावरफुल ऑल-इलेक्ट्रिक कार BMW i7 M70 xDrive (बीएमडब्ल्यू आई7 एम70 एक्सड्राइव) से पर्दा उठाया है। इसने BMW M GmbH के लिए अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन में एक और मील का पत्थर हासिल किया है जो BMW i4 M50 और BMW iX M60 के लॉन्च के बाद आया है।
2 of 4
BMW i7 M70 xDrive
- फोटो : BMW
यह अब कंपनी का तीसरा परफॉर्मेंस मॉडल है जिसमें ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम मिलता है। बीएमडब्ल्यू एम ब्रांड के प्रति उत्साही लोगों के बीच इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन की कामयाबी, उत्पाद की पेशकश का लगातार विस्तार और ड्राइव सिस्टम आउटपुट में बार-बार बढ़ोतरी, इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी की बड़ी क्षमता को साफ तौर पर दर्शाती है।
3 of 4
BMW i7 M70 xDrive
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू एम का नया ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल चीन में 18-27 अप्रैल 2023 तक चलने वाले ऑटो शंघाई इंटरनेशनल मोटर शो में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगा। इसे लग्जरी सेडान के अन्य सभी मॉडल वैरिएंट के साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट डिंगोल्फिंग में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
BMW i7 M70 xDrive
- फोटो : BMW
लग्जरी मॉडल के लिए प्रमुख प्लांट होने के साथ-साथ, लोअर बवेरिया में उत्पादन सुविधा इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम उत्पादन के लिए क्षमता केंद्र भी अहम है, जो बीएमडब्ल्यू i7 के सभी वैरिएंट के लिए इलेक्ट्रिक मोटर्स और हाई-वोल्टेज बैटरी दोनों बनाती है। BMW i7 M70 xDrive की ग्लोबल लॉन्चिंग 2023 की दूसरी छमाही में शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।