भारतीया बाजार में किफायती कीमत वाली बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती है। इनमें ज्यादातर ऐसी बाइक्स होती हैं जिनकी कीमत 1.10 लाख रुपये के अंदर होती है। अगर आपका भी बजट 1.10 लाख रुपये है और आप एक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। यहां हम आपको 1.10 लाख रुपये तक के बजट में आने वाली कुछ बेस्ट सेलिंग बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।
Bajaj Pulsar N125
2 of 6
Bajaj Pulsar N125
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज पल्सर एन125 में शानदार डिजाइन के साथ 125सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 12 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ आती है। इसके अलावा बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और चौड़ा रियर टायर दिया गया है।
Hero Xtreme 125
3 of 6
Hero Xtreme 125R
- फोटो : Hero Motocorp
यह सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कम्यूटर बाइक है। इस बाइक में 125cc इंजन मिलता है, जो 11.4BHP की मैक्सिमम पावर और 10.5Nm का टॉार्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी इस बाइक में 66 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है।
TVS Raider 125
4 of 6
TVS Raider 125 Drum Brake Variant
- फोटो : TVS Motor
टीवीएस रेडर 125cc सेगमेंट में टॉप सेलिंग बाइक्स में से एक है। यह बाइक एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और डिजिटल डिस्प्ले के साथ स्पोर्टी डिजाइन से लैस है। कंपनी इस बाइक ग्राहकों को कुल 6 वेरिएंट में पेश करती है। इस बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है।
Honda SP125
5 of 6
2025 Honda SP125
- फोटो : HMSI
होंडा ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली 125cc बाइक SP125 को हाल ही में अपडेट किया है। अब ये बाइक फुल एलईडी हेडलाइट और नए डिजिटल डिस्प्ले के साथ आ रही है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके रंग को भी अपडेट किया है। होंडा एसपी 125 में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8kW की मैक्सिमम पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।