फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat NCAP: अक्तूबर से शुरू होगा क्रैश टेस्ट, इन 5 मेड-इन-इंडिया एसयूवी की सबसे पहले हो टेस्टिंग, जानें क्यों

Tue, 05 Sep 2023 07:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Sep 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bharat NCAP to start operations from October 5 made in India SUV that may be tested first
Car Crash Test - फोटो : Global NCAP
भारत में कार निर्माताओं को अब अपने वाहनों को क्रैश टेस्ट के लिए Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) में भेजने की जरूरत नहीं होगी। वैश्विक सुरक्षा रेटिंग एजेंसी का भारतीय वर्जन Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) अक्तूबर से काम करना शुरू कर देगा। वैश्विक एजेंसी की तर्ज पर गठित, भारत एनसीएपी कारों को कई क्रैश टेस्ट से गुजारेगा और उनकी सुरक्षा रेटिंग एक से 5-स्टार तक तय करेगा। ये सुरक्षा परीक्षण तब आयोजित किए जाएंगे जब कोई कार निर्माता स्वेच्छा से अपने वाहन एजेंसी को भेजता है। अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि कौन सी कार सबसे पहले भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट से गुजरेगी। हालांकि, यहां हम आपको उन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जिनका अभी तक किसी भी एजेंसी द्वारा परीक्षण नहीं किया गया है, इसलिए हम सबसे पहले इसका टेस्ट रिपोर्ट देखना पसंद करेंगे।
Bharat NCAP to start operations from October 5 made in India SUV that may be tested first
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री को ग्रैंड विटारा से नया जोश मिला। 2022 में लॉन्च की गई इस एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स हैं जो एक सुरक्षित ड्राइव का वादा करते हैं। ग्रैंड विटारा के एंट्री-लेवल वेरिएंट में सिर्फ दो एयरबैग के अलावा सीट बेल्ट चेतावनी, चाइल्ड सीट के लिए एंकर पॉइंट, मिडिल रियर थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, ईएसपी, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-डिसेंड कंट्रोल और एंटी-थेफ्ट इंजन इमोबिलाइजर जैसे अन्य फीचर्स हैं। मिड और टॉप-स्पेक वैरिएंट में स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग हैं, जिनमें दो कर्टन एयरबैग शामिल हैं।
Bharat NCAP to start operations from October 5 made in India SUV that may be tested first
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुज़ुकी ने बाद में एक नया सुरक्षा फीचर जोड़ा, जिसे अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम (ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली) (AVAS) कहा जाता है। यह सिस्टम पैदल यात्रियों को चेतावनी देने के लिए एक साउंड पैदा करती है, जिससे उनके जीवन को सुरक्षित बनाने का वादा करती है। हालांकि एंट्री-लेवल ग्रांड विटारा क्रैश टेस्ट में ज्यादा स्कोर नहीं कर सकती है, लेकिन 6 एयरबैग वाले मिड और टॉप वैरिएंट की 4-सितारा रेटिंग के साथ टेस्ट पास करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat NCAP to start operations from October 5 made in India SUV that may be tested first
Honda Elevate - फोटो : Social Media
Honda Elevate
होंडा का दावा है कि एसयूवी की निर्माण गुणवत्ता सबसे मजबूत में से एक है। इसके साथ आने वाली कई फीचर्स के जरिए सुरक्षा को भी बढ़ाया जाता है। इनमें ADAS फीचर्स, छह एयरबैग, ISOFIX, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा आदि शामिल हैं। एलिवेट को 5-स्टार रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, और इसकी भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनने की संभावना है। होंडा के दो अन्य मॉडल सिटी और जैज ने पहले ग्लोबल एनसीएपी में चार-स्टार रेटिंग हासिल की थी।
विज्ञापन
Bharat NCAP to start operations from October 5 made in India SUV that may be tested first
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Jimny
जिम्नी मारुति सुज़ुकी की इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च है क्योंकि इसका मकसद लाइफस्टाइल एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को टक्कर देना है। सुरक्षा के लिहाज से, जिम्नी में छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी के साथ हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट फंक्शन, साइड-इंपैक्ट डोर बीम, फ्रंट ऑक्युपेंट्स के लिए सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिट, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, आईसोफिक्स, रियर-व्यू कैमरा और बहुत कुछ शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed