{"_id":"64f7132a7fe13bf1e30c198c","slug":"lt-governor-vk-saxena-and-cm-arvind-kejriwal-flags-off-400-electric-buses-in-delhi-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Bus: दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 400 इलेक्ट्रिक बसें, जानें डीटीसी में कब तक हो जाएंगी 8000 ई-बसें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Bus: दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 400 इलेक्ट्रिक बसें, जानें डीटीसी में कब तक हो जाएंगी 8000 ई-बसें
दिल्ली ने मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल किया है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में, इन इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हरी झंडी दिखाई। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के ईवी बेड़े में इन 400 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब 800 हो गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस साल के आखिर तक और ज्यादा ई-बसों को जोड़ना है।
दिल्ली में इस समय भारत के सभी प्रमुख शहरों में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस का बेड़ा है। राज्य सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए शहर के सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ ईंधन में बदलने पर जोर दिया है।
2 of 4
Electric Bus
- फोटो : Social Media
डीटीसी के बेड़े में शामिल होने वाली बसें टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित हैं। ये नई इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों, खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसे फीचर्स के साथ आएंगी। रियल-टाइम रिस्पॉन्स (वास्तविक समय की प्रतिक्रिया) और निगरानी के लिए ये फीचर्स कश्मीरी गेट स्थित केंद्रीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र से जुड़ी होंगी। केजरीवाल ने कहा, "ये बसें सब्सिडी योजना के तहत 921 बसों का हिस्सा हैं, जिसके लिए केंद्र द्वारा 417 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3,674 करोड़ रुपये खर्च करेगी।"
3 of 4
Lt Governor VK Saxena and CM Arvind Kejriwal flags off Tata Motors Electric Bus
- फोटो : Social Media
राज्य सरकार ने पहले 2025 के आखिर तक दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 8,000 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की योजना का खुलासा किया था। केजरीवाल ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर कहा, "हमारा लक्ष्य 2025 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने का है। उस समय दिल्ली में 10,000 से ज्यादा बसें होंगी, जिनमें से 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी। बहुत जल्द पूरे विश्व में दिल्ली को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी जाना जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Electric Bus in Delhi
- फोटो : Anil Kumar
राज्य सरकार ने यह भी कहा कि वह इस साल के आखिर तक शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर 1,500 यूनिट्स करने की योजना बना रही है। सरकार बिजली ग्रिड को अपडेट करके, हाई-टेंशन बिजली लाइनें खींचकर और हर बस डिपो पर सब-स्टेशन स्थापित करके सार्वजनिक परिवहन के लिए ईवी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की भी योजना बना रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।