{"_id":"5e1da5738ebc3e87f440da37","slug":"bajaj-chetak-electric-scooter-launch-price-in-india-bajaj-chetak-electric-scooter-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Electric Scooter लॉन्च, कीमत 1 लाख से शुरू, जानें फीचर्स और बैटरी की ताकत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Chetak Electric Scooter लॉन्च, कीमत 1 लाख से शुरू, जानें फीचर्स और बैटरी की ताकत
Tue, 14 Jan 2020 04:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपना पहला Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) Chetak (चेतक) आज लॉन्च कर दिया। Bajaj Chetak Electric Scooter की कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होगी। Bajaj ने बीते साल 2019 में 16 अक्टूबर को इसे भारत में पेश किया था। इस स्कूटर का आकर्षक लुक तभी से दोपहिया वाहन सेगमेंट में चर्चा का विषय बना हुआ था। Bajaj ने अपने Electric Scooter Chetak को मकर संक्राति के मौक पर 14 जनवरी को लॉन्च किया है। इसकी बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर Chetak Electric Scooter को 2 हजार रुपये में बुक किया जा सकेगा। बजाज ने नए Chetak Electric Scooter को इलेक्ट्रिक डिविजन ब्रैंड Urbanite (अर्बनाइट) के तहत बनाया गया है। स्कूटर का लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम है।
Bajaj electric scooter Chetak
- फोटो : Social
फीचर्स
बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है। जिसमें बैटरी रेंज और रियल-टाइम बैटरी इंडिकेटर समेत कई तरह की जानकारियां देखने को मिलती हैं। आपकी बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है। यह स्कूटर मोबाइल एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय वील्ज, शानदार स्विचगियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर में सॉलिड स्टील फ्रेम और हार्डशीट मेटल बॉडी में बनाया गया है। कूटर के दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय वील्ज हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स गियर का भी ऑप्शन मिलेगा। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट (अर्बन और प्रीमियम) और छह आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध होगा।
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media
बैटरी
Chetak Electric Scooter में 3kWh का IP67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगा है। स्कूटर का मोटर 5.36 bhp का पावर और 16 Nm टॉर्क पैदा करता है। चेतक इलेक्ट्रिक फार्स्ट चार्जिंग को स्पोर्ट नहीं करता है। इसकी बैटरी को 15 amp सॉकिट से 1 घंटे में 25 फीसदी और 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता। यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का विकल्प नहीं दिया गया है। कंपनी का दावा है कि चेतक में दी गई बैटरी की लाइफ करीब 70 हजार किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bajaj chetak
रेंज
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो ड्राइव मोड्स Eco (इको) और Sport (स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। कंपनी स्कूटर के चार्जर भी देगी। इसे टेक्निशियन इंस्टॉल करेगा।
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media