फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj-Triumph: बजाज ऑटो ने ट्रायम्फ का भारत में कारोबार संभाला, जल्द लाएगी मोटरसाइकिल की नई रेंज

Mon, 10 Apr 2023 06:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto takes over Triumph Motorcycles Ltd India business, soon to launch mid-size motorcycles new range
2023 Triumph Speed Triple 1200 RS - फोटो : Triumph Motorcycles (For Reference Only)
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने सोमवार को एक रेगुलेटरी एलान में खुलासा किया है कि Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) के साथ साझेदारी के अगले चरण के हिस्से के रूप में, ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारत के भीतर अपने वितरण कार्यों को भारतीय कंपनी में स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ, बजाज ने ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स लिमिटेड के भारत के कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। घरेलू दोपहिया निर्माता ने यह भी कहा कि दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से मिड-साइज मोटरसाइकिलों की एक नई सीरीज विकसित करेंगी जिनमें ट्रायम्फ की बैजिंग होगी। मिड-साइज मोटरसाइकिलों की यह नई रेंज 2023 में लॉन्च होगी और बजाज के चाकन प्लांट में इसका उत्पादन किया जाएगा।
Bajaj Auto takes over Triumph Motorcycles Ltd India business, soon to launch mid-size motorcycles new range
Triumph Tiger Sport 660 - फोटो : Triumph Motorcycles (For Reference Only)
2020 में ट्रायम्फ से मिलाया हाथ
इस नए समझौते के तहत बजाज ऑटो भारत में मौजूदा ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स डीलरशिप नेटवर्क को चलाएगी। साथ ही कंपनी ने कहा है कि ट्रायम्फ के लिए डीलरशिप नेटवर्क को मौजूदा 15 शहरों से अगले दो सालों में 120 से ज्यादा तक बढ़ाया जाएगा। बजाज ऑटो ने साल 2020 में ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के साथ हाथ मिलाया था, जिसके बाद अब यह निर्णय सामने आया है। 
Bajaj Auto takes over Triumph Motorcycles Ltd India business, soon to launch mid-size motorcycles new range
(L-R) Stefan Pierer, CEO – Pierer Mobility AG with Rajiv Bajaj, MD & CEO, Bajaj and Gerald Kiska - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
बजाज के चार डीलरशिप नेटवर्क
बजाज ऑटो मौजूदा समय में चार अलग-अलग डीलरशिप नेटवर्क चलाती है। ये डीलरशिप बजाज मोटरसाइकिल, केटीएम, चेतक इलेक्ट्रिक और बजाज थ्री-व्हीलर उत्पादों के लिए हैं। अब इस सूची में ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स का भी नाम जुड़ गया है। अपने रेगुलेटरी एलान में, बजाज ऑटो ने दावा किया कि सभी मौजूदा ट्रायम्फ डीलरशिप ब्रिटिश ब्रांड के लिए एक्सक्लूसिव रहेंगे और ब्रिटिश ब्रांड के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक एक हाई-लेवल कस्टमर एक्सपीरियंस प्रदान करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Auto takes over Triumph Motorcycles Ltd India business, soon to launch mid-size motorcycles new range
2022 Triumph Tiger 1200 - फोटो : Triumph Motorcycles (For Reference Only)
किफायती प्रीमियम सेगमेंट पर निशाना
ऑटो कंपनी ने आगे कहा कि आने वाली मिड-साइज की मोटरसाइकिल दुनिया भर में ट्रायम्फ ब्रांड में एक नया एंट्री पॉइन्ट बनाएगी। इसने दावा किया कि यह मोटरसाइकिल कई नए ग्राहकों को ट्रायम्फ मोटरसाइकिल खरीदने में सक्षम बनाएगी। इससे इशारा मिलता है कि बजाज का लक्ष्य ट्रायम्फ के सहयोग से किफायती प्रीमियम सेगमेंट को हथियाना है, और आगामी मिड-साइज की मोटरसाइकिल उस रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन
Bajaj Auto takes over Triumph Motorcycles Ltd India business, soon to launch mid-size motorcycles new range
Bajaj Pulsar N160 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
रणनीतिक साझेदारी के बारे में बात करते हुए, बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक, राकेश शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी बजाज को अपने वितरण नेटवर्क का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी ताकि भारत भर में ट्रायम्फ स्टोर्स का तेजी से विस्तार किया जा सके, जो जल्द ही लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल बेचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed