अप्रैल का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
बंद होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर
2 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बंद किया जा सकता है। बीते रविवार को पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद करने को लेकर वोटिंग हुई थी, जिसके बाद यह जानकारी मिल रही है कि अब पेरिस में इन स्कूटर्स का इस्तेमाल रोका जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कारण पेरिस में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसके बाद रविवार को पेरिस में जनमत संग्रह करवाया गया और मतदान के बाद इस बात की जानकारी मिल रही है कि शहर में जल्द ही इन्हें बंद किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रविवार को हुए मतदान में करीब 89 फीसदी लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद करने के पक्ष में मतदान किया है।
मारुति के पास पेंडिंग ऑर्डर
3 of 25
मारुति सुजुकी अर्टिगा
- फोटो : maruti
कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति की अर्टिगा, ब्रेजा, जिम्नी, डिजायर और बलेनो पर लंबी वेटिंग चल रही है। अर्टिगा, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, बलेनो, एक्सएल6 सहित अन्य कारों के मौजूदा समय में 3.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। मारुति की ओर से अभी जिम्नी और फ्रॉन्क्स को लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इन दोनों ही एसयूवी के लिए कंपनी को अभी तक करीब 40 हजार के आस-पास बुकिंग मिल चुकी हैं। जिम्नी के लिए करीब 24 हजार के आस-पास और फ्रॉन्क्स के लिए 16 हजार के आस-पास बुकिंग कंपनी को मिल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी को अप्रैल के आखिर या मई तक लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अर्टिगा पर भी भारी वेटिंग चल रही है। इस एमपीवी के लिए कुल एक लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिनमें से अधिकतर संख्या सीएनजी वैरिएंट के लिए है। मिनी एमपीवी सेगमेंट में फिलहाल अर्टिगा ही इकलौती एमपीवी है, जिसे सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।
नेक्सन का आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
4 of 25
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा की ओर से नेक्सन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश बनाया जाएगा। इसका नया डिजाइन टाटा की कॉन्सेप्ट कर्व से प्रेरित होगा। साथ ही इसमें कई और फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नेक्सन को इस साल के फेस्टिव सीजन की शुरूआत से पहले अगस्त-सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले नई नेक्सन की कीमत में भी 20 से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
रॉयल एनफील्ड ने बेचीं आठ लाख से ज्यादा बाइक
5 of 25
For Reference Only
- फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आठ लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की बिक्री में तीन मोटरसाइकिल का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इनमें क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350 और सुपर मीटियोर 650 शामिल रही हैं। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने कुल 834895 मोटरसाइकिल की बिक्री की है। इससे पहले यह आंकड़ा 602268 था। मार्च महीने में भी कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 72235 यूनिट्स की बिक्री की है। पहले के मुकाबले कंपनी ने 2022-23 के दौरान एक लाख से ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है।