भारत में पिछले महीने यात्री वाहन थोक बिक्री (Passenger Vehicle Wholesales) 13 प्रतिशत घटकर 2,19,421 यूनिट्स रह गई। दिसंबर 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,52,998 यूनिट्स थी। ऑटो उद्योग संगठन सियाम (SIAM) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) (SIAM) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2020 में 11,27,917 वाहनों की तुलना में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 11 प्रतिशत गिरकर 10,06,062 यूनिट्स रह गई।
2 of 5
Bajaj Pulsar NS 125
- फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
दिसंबर 2020 में 7,44,237 यूनिट्स के मुकाबले मोटरसाइकिल की बिक्री 2 प्रतिशत घटकर 7,26,587 यूनिट्स रह गई। स्कूटर की बिक्री भी एक साल पहले के 3,23,757 वाहनों से 24 प्रतिशत घटकर 2,46,080 यूनिट्स रह गई।
3 of 5
automobile sales
- फोटो : For Reference Only
चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 7,61,124 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8,97,908 यूनिट्स थी।
दिसंबर तिमाही के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 35,98,299 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 47,82,110 यूनिट्स थी।
5 of 5
commercial vehicle
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
हालांकि, अक्तूबर-दिसंबर 2020 में 1,93,034 यूनिट्स के मुकाबले समीक्षाधीन तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री (Commercial Vehicle Sales) में 1,94,712 यूनिट्स की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। तीसरी तिमाही के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 22 प्रतिशत घटकर 59,46,283 यूनिट्स से 46,36,549 यूनिट्स रह गई।