फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Swift और नई Baleno फेसलिफ्ट में कौन सी कार है बेहतर, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 30 Jan 2019 05:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 30 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
which hatchback car you should buy maruti suzuki swift vs maruti suzuki baleno 2019 Facelift
2019 Maruti Baleno Facelift Launch

मारुति की नई बलेनो लॉन्च होने के बाद ज्यादातर लोग इस कंफ्यूजन में हैं कि बलेनो खरीदें या मारुति स्विफ्ट। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ बददलाव किए गए हैं। वहीं दोनों कारों के बेस वैरियंट की कीमतों में तकरीबन 50 हजार का अंतर है। बलेनो के मुकाबले मारुति स्विफ्ट सस्ती है। जानें किस कार को खरीदने में होगा फायदा...


 

स्विफ्ट डीजल में ऑटोमैटिक फीचर

which hatchback car you should buy maruti suzuki swift vs maruti suzuki baleno 2019 Facelift
2018 Maruti Suzuki Swift,

इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है कि सिटी ड्राइविंग में ऑटोमैटिक कारों का कोई जवाब नहीं है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फायदा यह होता है कि जाम में बार—बार गियर बदलने का झंझट नहीं होता। हालांकि दोनों ही कारें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती हैं। वहीं बलेनो के पेट्रोल वैरियंट में ही कंटीन्यूस वैरियेबल ट्रांसमिशन का फीचर आता है। जबकि स्विफ्ट के डीजल वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है। स्विफ्ट का 1.3 लीटर का डीजल इंजन 74 बीएचपी की पॉवर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज सबसे ज्यादा 28.4 किमी प्रति लीटर का है।
 

बलेनो में प्रीमियम इंटीरियर के साथ ज्यादा स्पेस

which hatchback car you should buy maruti suzuki swift vs maruti suzuki baleno 2019 Facelift
2019 Maruti Baleno Facelift interior seats

अगर आप ऑटोमैटिक और मैनुअल में उलझने की बजाय प्रीमियम इंटीरियर और ज्यादा स्पेस वाली हैचबैक कार देख रहे हैं, तो बलेनो बेहतर रहेगी। नई बलेनो फेसलिफ्ट ज्यादा शानदार इंटीरियर दिए गए हैं। बलेनो की टक्कर हुंडई आई20 एलीट और होंडा जैज से कर सकते हैं। बलेनो की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1745 एमएम और ऊंचाई 1510 एमएम है। जबकि स्विफ्ट की लंबाई 3840 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1530 एमएम है। वहीं बलेनो में 339 लीटर का बूट स्पेस है, जबकि स्विफ्ट में 268 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बलेनो में लेटेस्ट टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विफ्ट है बजट कार

which hatchback car you should buy maruti suzuki swift vs maruti suzuki baleno 2019 Facelift
Maruti Suzuki Swift 2018

अगर आपका बजट टाइट है और कम पैसे में कार का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो स्विफ्ट बेहततर विकल्प है। स्विफ्ट को मारुति ने 14 साल पहले 2005 में लॉन्च किया था और उस वक्त यह मारुति की लग्जरी हैचबैक कारों में से एक थी। स्विफ्ट का 1.2 लीटर की पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं स्विफ्ट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। वहीं स्विफ्ट के सबसे लो वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए हैं, जबकि बलेनो का बेस वैरियंट की कीमत 5.54 लाख रुपए है। वहीं स्विफ्ट का टॉप वैरियंट 8.85 लाख रुपए का है, जबकि बलेनो का टॉप वैरियंट 8.70 लाख रुपए का है।
 

विज्ञापन

स्पोर्टी बलेनो आरएस (रेसिंग स्पोर्ट्स)

which hatchback car you should buy maruti suzuki swift vs maruti suzuki baleno 2019 Facelift
2019 New Maruti suzuki Baleno RS

अगर आप पॉवर और परफॉरमेंस के शौकीन हैं, तो बलेनो आरएस वैरियंट आपके लिए बेहतर है। मारुति ने हाल ही में बलेनो आरएस का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। इसमें भी कंपनी ने इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं। बलेनो का 1 लीटर वाला बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही नई बलेनो आरएस में कई जगह ब्रांडिंग के लिए आरएस का बैज लगाया है। हालांकि स्विफ्ट का पहले आरएस वर्जन लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में कंपनी ने बंद कर दिया। वहीं कंपनी इस साल इसे शायद दोबारा लॉन्च कर सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed