फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: विराट को आराम तो रोहित को कमान, इन 11 खिलाड़ियों पर होगा चौथी जीत का जिम्मा

Wed, 30 Jan 2019 05:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 30 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
india predicted xi for the fourth odi against new zealand at hamilton
rohit sharma

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला गुरुवार यानी 31 जनवरी को हैमिल्टन खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना चुकी है और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। चौथे वन-डे कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आएंगे। उनके बदले हिटमैन रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। गौरतलब है विराट को अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। आइए जानते हैं हिटमैन रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के सहारे चौथी जीत दर्ज करने उतर सकती है?


 

india predicted xi for the fourth odi against new zealand at hamilton
शिखर रोहित - फोटो : SELF

ओपनर
टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। चौथे मुकाबले में भी इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को काफी उम्मीदें हैं।

देखें वीडियो

india predicted xi for the fourth odi against new zealand at hamilton
shubhman gill

मिडिल ऑर्डर
चौथे मैच में मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आएंगे। उन्हें अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। विराट की जगब युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वह उनका डेब्यू मैच होगा। इसके अलावा पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india predicted xi for the fourth odi against new zealand at hamilton
hardik pandya

ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे। विवाद के बाद टीम में शानदार वापसी करते हुए पांड्या ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त वापसी की। उन्होंने दो विकेट झटके और कीवी कप्तान केन विलियमसन का बेहतरीन कैच लपका। हार्दिक के अलावा केदार जाधव भी ऑलराउंडर के रूप में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
india predicted xi for the fourth odi against new zealand at hamilton
मोहम्मद शमी

गेंदबाज
टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज की भूमिका में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी नजर आ सकते हैं। वहीं, चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के हाथों स्पिन की जिम्मेदारी हो सकती है। 

नोट- महज यह हमारा आकलन भर है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन ही लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed