फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Cars : जल्द आ रही हैं टाटा और महिंद्रा की दो नई कारें, कीमत 5 लाख रुपये से होगी शुरू

Mon, 06 Sep 2021 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
upcoming cars in india 2021 tata punch launch date and price in india mahindra scorpio new model 2021
Mahindra Tata Motors upcoming cars - फोटो : Mahindra, Tata Motors
Upcoming Cars Mahindra Tata Motors : देश की दो प्रमुख घरेलू वाहन निर्माता कंपनियां Tata Motors (टाटा मोटर्स) और Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) आनेवाले कुछ समय में भारतीय बाजार में अपने कुछ नए उत्पाद उतारने वाली हैं। टाटा मोटर्स सितंबर के महीने में अपनी पहली माइक्रो एसयूवी Tata Punch (टाटा पंच) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार ह्यूंदै की जल्द आनेवाली Casper (कैस्पर) और पहले से मौजूद Maruti Ignis (मारुति इग्निस) और Mahindra KUV100 (महिंद्रा केयूवी100) जैसी कारों को टक्कर देगी। 


वहीं, Mahindra ने हाल ही में अपनी न्यू लॉन्च की गई XUV700 5-सीटर एसयूवी की कीमतों का एलान किया था और इसका मार्केट लॉन्च आने वाले महीनों में होगा। इस एसयूवी का 7-सीटर वर्जन अक्तूबर, 2021 में शोरूम में आएगा। उसके बाद, पुणे स्थित कार निर्माता Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करेगी। यहां हम आपको टाटा और महिंद्रा के अगले बड़े लॉन्च की डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं। 
 
upcoming cars in india 2021 tata punch launch date and price in india mahindra scorpio new model 2021
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
अपकमिंग पंच मिनी एसयूवी का प्रॉडक्शन अवतार कैसा होगा, कंपनी ने इसका खुलासा आधिकारिक तस्वीरों के जरिए पहले ही कर दिया है। यह HBX कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसे 2020 ऑटो एक्सपो में पहली पार सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था। प्रॉडक्शन मॉडल में पेश की गई टाटा पंच में इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। हालांकि कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में प्रॉडक्शन वर्जन से फ्रंट बम्पर और बॉडी क्लैडिंग को टोन्ड डाउन किया गया है, लेकिन स्क्वायर व्हील आर्च और अपराइट स्टांस अभी भी इसे एक एसयूवी जैसा लुक देते हैं। ड्यूल-टोन बाहरी पेंट ऑप्शन भी कार की छत को एक बेहतर फ्लोटिंग इफेक्ट देते हैं। पंच एसयूवी में स्टाइलिश 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। कार के इंटीरियर और फीचर्स डैशबोर्ड डिजाइन के साथ कॉन्सेप्ट मॉडल के करीब रहेंगे, जिसमें फ्री-स्टैंडिंग 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्क्वैरिश एयर कॉन्वेंट हैं। 
 
upcoming cars in india 2021 tata punch launch date and price in india mahindra scorpio new model 2021
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
इंजन और पावर
पंच माइक्रो-एसयूवी में दो 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। लोअर-स्पेक वर्जन एक नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आएगा जो टियागो और टिगोर में इस्तेमाल किया गया है। जबकि हाइयर वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो-चार्ज्ड इंजन के साथ आने की उम्मीद है। Tata Punch के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3,840 mm, चौड़ाई 1,822 mm, ऊंचाई 1,635 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,450 mm का होगा। लॉन्च होने पर पंच की कीमतें 5 लाख रुपये से कम से शुरू हो सकती हैं। यह एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी को भी टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming cars in india 2021 tata punch launch date and price in india mahindra scorpio new model 2021
Spy Pictures of Mahindra Scorpio 2021 - फोटो : For Refernce Only
2022 Mahindra Scorpio
नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जाना है। नई 2022 स्कॉर्पियों में नए प्लेटफॉर्म, नई टेक्नोलॉजी और इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, इसे मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसके एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में काफी बदलाव किया गया है। स्कॉर्पियो के न्यू जेनरेशन मॉडल की  इंटरनेट पर लीक हई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि 2022 स्कॉर्पियो में नए फीचर्स की एक रेंज के साथ ही इसमें एक बहुत ही एडवांस्ड इंटीरियर मिलेगा।
विज्ञापन
upcoming cars in india 2021 tata punch launch date and price in india mahindra scorpio new model 2021
New Genration Mahindra Scorpio 2021 - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
 नई स्पाय तस्वीरें में साफ दिख रहा है कि नई 2022 स्कॉर्पियों में एक सेंट्रली प्लेस्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसके दोनों ओर वर्टिकली स्टैक्ड एयर वेंट्स होंगे। इसके नीचे इंफोटेनमेंट सेटिंग्स के लिए बटन और डायल होंगे। साथ ही, तापमान को डायल द्वारा कंट्रोल किया जाएगा, जबकि एसी मोड के लिए बटन दिए गए हैं। जिस वेरिएंट की स्पाय तस्वीरें सामने आई है उसमें एक पारंपरिक हैंडब्रेक दिखाई दे रहा है, यानी इलेक्ट्रिक हैंडब्रेक नहीं दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed