{"_id":"6135b27c73d1750d2a522062","slug":"maruti-suzuki-price-hike-in-september-2021-maruti-price-hike-september-2021-maruti-suzuki-cars-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Price Hike : फिर महंगी हुई मारुति की कारें, सोमवार से बढ़ी हुईं कीमतें लागू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Price Hike : फिर महंगी हुई मारुति की कारें, सोमवार से बढ़ी हुईं कीमतें लागू
Mon, 06 Sep 2021 11:59 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car showroom
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Price Hike : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को एलान किया है कि उसके चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इन मॉडलों की बढ़ी हुई कीमत 6 सितंबर, 2021 से प्रभावी हो गई हैं। वाहन निर्माता ने पिछले महीने 30 अगस्त को घोषणा की थी कि वह उच्च उत्पादन लागत के कारण अपने चुनिंदा यात्री वाहनों की कीमत में इजाफा करेगी। कंपनी का यह ताजा एलान उसी के आधार पर आया है। यह तीसरी बार है जब मारुति सुजुकी ने 2021 में अपने यात्री वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की है।
Maruti Suzuki
- फोटो : Agency (File Photo)
पिछले महीने कीमतों में वृद्धि की घोषणा करते हुए, मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण वाहन निर्माता के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसने यह भी कहा कि मूल्य वृद्धि के जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव डालना अनिवार्य हो गया है।
मारुति सुजुकी वैगनआर
- फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी 2021 में, मारुति सुजुकी ने अपनी कुछ कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की। अप्रैल में फिर से मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी की। कीमतों में लेटेस्ट बढ़ोतरी आगामी त्योहारी सीजन से ठीक पहले की गई है। मौजूदा आर्थिक संकट के साथ-साथ ईंधन की आसमान छूती कीमतों के बीच वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी, त्योहारी सीजन के दौरान वाहन निर्माता की बिक्री को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी एकमात्र कार ब्रांड नहीं है जिसने अपने वाहनों की कीमत में वृद्धि की है। पिछले महीने, टाटा मोटर्स, होंडा कार्स इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और वोक्सवैगन इंडिया जैसी अन्य ऑटो प्रमुखों ने भी अपने संबंधित यात्री वाहनों के लिए कीमतों में वृद्धि की घोषणा की। टू-व्हीलर सेगमेंट में भी कई ऑटो कंपनियों ने टू-व्हीलर्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा था कि, इस साल मई-जून में स्टील की कीमतें पिछले साल के 38 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। इसी तरह तांबे की कीमतें 5,200 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से दोगुनी होकर 10,000 डॉलर प्रति टन हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, रोडियम जैसी कीमती धातुओं की कीमतें मई 2020 में 18,000 रुपये प्रति ग्राम से बढ़कर जुलाई में अब लगभग 64,300 रुपये प्रति ग्राम हो गई हैं। इस कारण कारों की कीमत में इजाफा करना जरूरी हो गया है।