फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज लॉन्च हो रही है 'बेबी फॉर्च्यूनर', जानें इसकी खूबियां और क्या आपके बजट में आएगी

Wed, 23 Sep 2020 01:05 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 01:05 AM IST
सार

  • जापान की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) को 23 सितंबर को लॉन्च करेगी। 
  • टोयोटा की आनेवाली एसयूवी अर्बन क्रूजर में सुविधा और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है। यह एसयूवी पुश स्टार्ट एंड स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड) जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। 

विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser SUV to be launched on September 23 know its features and will it come in your budget
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
भारत में Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) एसयूवी को लॉन्च होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। कया आप सोच रहे हैं, "भारत में आने वाली टोयोटा एसयूवी के बारे में आप कितना जानते हैं।", तो इसका जवाब है "काफी कुछ।" हम जानते हैं कि यह कैसी दिखती है, इसमें कौन से इंजन विकल्प मिलेंगे, और भी बहुत कुछ। लॉन्चिंग से पहले डालते इस कार की खूबियों पर एक नजर। 
Toyota Urban Cruiser SUV to be launched on September 23 know its features and will it come in your budget
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota (For Reference Only)
बुकिंग
जापान की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) को 23 सितंबर को लॉन्च करेगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) पर आधारित है, लेकिन इसका फ्रंट लुक फॉर्च्यूनर एसयूवी से मिलता-जुलता होगा। अर्बन क्रूजर की प्री-बुकिंग चालू है। इस एसयूवी को 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। ग्राहक टोयोटा के डीलरशिप्स या ऑनलाइन दोनों जगह इसकी बुकिंग कर सकते हैं। 
Toyota Urban Cruiser SUV to be launched on September 23 know its features and will it come in your budget
Toyota Urban Cruiser Interior - फोटो : Toyota (For Reference Only)
इंटीरियर
तस्वीरों से पता चलता है कि Toyota Urban Cruiser एसयूवी का इंटीरियर मारुति विटारा ब्रेजा के जैसा ही होगा। हालांकि जो बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है वह स्टीयरिंग पर Toyota की बैजिंग है। इसके साथ ही इस एसूयवी की केबिन में डुअल टोन गहरे भूरे कलर की शेड का इस्तेमाल किया गया है। आकार की बात करें तो विटारा ब्रेजा में काफी बड़ा केबिन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser SUV to be launched on September 23 know its features and will it come in your budget
Toyota Urban Cruiser - फोटो : For Refernce Only
लुक और कलर ऑप्शन
अर्बन क्रूजर के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें एक खास फ्रट मेन ग्रिल दिया गया है, जो फुल एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी टेल लैंप्स से सजाया गया है। ब्रेजा की तरह ही इसमें डायमंड कट 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। अर्बन क्रूजर एसयूवी 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें ब्लू, ब्राउन, व्हाइट, ऑरेंज, सिल्वर और ग्रे रंग शामिल हैं। इसके साथ ही तीन डुअल टोन कलर - ब्लू / ब्लैक, ब्राउन / ब्लैक और ऑरेंज / व्हाइट भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser SUV to be launched on September 23 know its features and will it come in your budget
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
इंजन
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) के साथ एक एडवांस्ड Li-on बैटरी भी मिलेगी। यह बैटरी पैक सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा। इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर से जुड़ा होगा।  इस एसयूवी में टॉर्क असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और आइडल स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed