फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किआ मोटर्स की ये MPV देगी Toyota Innova Crysta को टक्कर देगी, मिलेंगे स्लाइडिंग डोर्स

Sat, 06 Jul 2019 01:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 06 Jul 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Toyota innova crysta rival kia motors will launch kia carnival grand in india
Kia Grand Carnival launch-1 - फोटो : सांकेतिक

किआ अपनी अपकमिंग एसयूवी सेल्टोस की लॉन्चिंग के बाद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने की योजना बना रहा है। सेल्टोस के बाद किआ मोटर्स अपनी एमपीवी कार जल्द ही लॉन्च करेगा। किआ सेल्टोस एसयूवी की लॉचिंग 22 अगस्त को होने वाली है। वहीं सेल्टोस एसयूवी का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, टाटा हैरियर और हाल ही लॉन्च एमजी हैक्टर से है।     

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी

Toyota innova crysta rival kia motors will launch kia carnival grand in india
Kia Grand Carnival Length - फोटो : सांकेतिक

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने के लिए किआ अपनी कार्निवल एमपीवी को लॉन्च करेगी। सेल्टोस की लॉन्चिंग के बाद कार्निवल किआ मोटर्स की दूसरी लॉन्च होने वाली कार होगी। कार्निवल लंबाई में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी होगी। कार्निवल की डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 5,155 एमएम, चौड़ाई 1985 एमएम और ऊंचाई 1740एमएम है, जबकि इसका व्हील बेस 2060 एमएम है। क्रिस्टा के मुकाबले 380 एमएम लंबी, 155 एमएम चौड़ी, लेकिन ऊंचाई में 40 एमएम छोटी है।
 

7 सीटर, 8 सीटर, 9 सीटर औरर 11 सीटर ऑप्शन में

Toyota innova crysta rival kia motors will launch kia carnival grand in india
2019 Kia Carnival Interior - फोटो : सांकेतिक

जहां टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लैडर फ्रेम चैसिस पर बनी है, वहीं किआ कार्निवल मोनोकॉक चैसिस पर बनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि अंदर काफी जगह मिलती है और राइड क्वालिटी के साथ ज्यादा स्टैबिलिटी भी मिलती है। वहीं इंटरनेशऩल मार्केट में कार्निवल 7 सीटर, 8 सीटर, 9 सीटर औरर 11 सीटर ऑप्शन के साथ मिलती है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाली कार्निवल मिडिल में कैप्टन सीटों के साथ 7 सीटर या 8 सीटर हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लाइडिंग डोर्स और टॉप वेरियंट्स में इलेक्ट्रॉनिक डोर

Toyota innova crysta rival kia motors will launch kia carnival grand in india
Kia Grand Carnival launch-4 - फोटो : सांकेतिक

वहीं कार्निवल में स्लाइडिंग डोर्स और टॉप वेरियंट्स में इलेक्ट्रॉनिक डोर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें एबीएस के साथ ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलसाइड असिस्ट, रिअर पार्किंग सेंसर्स, रिअर व्यू कैमरा, डस्क सेंसिंग हेडलैंप्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा एंड्रॉडड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंपोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अन्य फीचर्स में मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर भी मिलेंगे।
 

विज्ञापन

2.2E-VGT डीजल इंजन

Toyota innova crysta rival kia motors will launch kia carnival grand in india
Kia Carnival Interior - फोटो : सांकेतिक

किया अपनी इस एमपीवी को अगले साल तक भारत में लॉन्च करेगा। इसमें 2.2E-VGT डीजल इंजन मिलेगा, जो 3800 आरपीएम पर 199 बीएचपी की पावर और 1750 से 2750 आरपीएम पर 441 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं कंपनी कार्निवल की कीमत 24 से 25 लाख के आसपास रख सकता है, वहीं इसके टॉप वैरियंट की कीमत 30 लाख के आसपास होगी।                        
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed