फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: सेमीफाइनल के लिए तय हो गई चार बड़ी टीमें, फाइनल के लिए होगी टक्कर

Sat, 06 Jul 2019 11:32 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
India Australia England and New Zealand teams are qualify for World Cup 2019 Semifinal
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : social media

बांग्लादेश को तय रन के अंदर नहीं रोक पाने की वजह से पाकिस्तानी टीम की विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। बांग्लादेश के खिलाफ यदि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 350 का स्कोर खड़ा कर, बांग्लादेशी टीम को 38 रन पर समेट देता, तब कहीं वो अंतिम चार में जगह बना पाने में सफल हो पाता, लेकिन अब पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया।



दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 50 ओवर में 315 रन ही बना पाई, जिसके बाद उन्हें बड़े रनरेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को 7 रन पर आलआउट करना था। लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे और इसी के साथ वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गए।

पाकिस्तान के बाहर होने के साथ ही सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें तय हो गई। 

India Australia England and New Zealand teams are qualify for World Cup 2019 Semifinal
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए होड़ लगी थी। लेकिन पाकिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड के मुकाबले बेहद कम है, इसकी वजह से पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा और न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम चार के लिए क्वालिफाई कर लिया। 

India Australia England and New Zealand teams are qualify for World Cup 2019 Semifinal
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी इंग्लैंड। इंग्लिश टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड ने लगातार दो मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India Australia England and New Zealand teams are qualify for World Cup 2019 Semifinal
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

भारतीय टीम ने अपने सातवें लीग मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया और विश्व कप 2019 के अंतिम चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। टीम इंडिया को अपना अगला मैच श्रीलंका से खेलना है। जिसके बाद तय होगा की कौन सी टीम सेमीफाइनल में किस से भिड़ेगी।

विज्ञापन
India Australia England and New Zealand teams are qualify for World Cup 2019 Semifinal
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au

ऑस्ट्रेलिया ने छह जीत दर्ज करते हुए इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। आस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में अबतक सिर्फ एक मैच में भारत से हार मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना आखिरी लीग मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। इस मैच के नतीजे के बाद ही ये पूरी तरह से साफ हो जाएगा की अंतिम चार में पहुंची चारों टीम किस से फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed