टोयोटा की प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा लांच होने के साथ ही बाजार में छा गई है। ग्लैंजा का वेटिंग पीरियड दो महीने से ऊपर पहुंच गया है। टोयोटा ने हाल ही में मारुति बलेनो के रीबैज वर्जन ग्लैंजा को लांच किया था। जानते हैं ग्लैंजा का कौन सा वेरियंट है सुपर हिट...
72 हजार रुपये सस्ती
2 of 6
Maruti baleno vs Toyota Glanza
- फोटो : AmarUjala
टोयोटा की प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा की खास बात यह है कि यह मारुति बलेनो का रीबैज वर्जन है, जिस पर टोयोटा ने केवल अपना बैज लगाया हुआ है। लेकिन यह बलेनो से तकरीबन 72 हजार रुपये सस्ती है। टोयोटा ग्लैंजा पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी ऑफर कर रही है। वहीं मारुति नेक्सा से बेचे जाने वाली बलेनो पर 2 साल या 40 हजार किमी की वारंटी के पेश कर रही है।
Glanza G MT वेरियंट की सबसे ज्यादा बुकिंग
3 of 6
Toyota Glanza
- फोटो : Google
ऑटोकार इंडिया ने टोयोटा डीलर्स हवाले से रिपोर्ट दी है कि ग्लैंजा पर कम से कम एक महीने की वेटिंग चल रही है। वहीं ग्लैंजा के चारों वेरियंट्स में Glanza G MT वेरियंट की सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। इसकी मुख्य वजह है कि इसकी कम कीमत। यह मॉडल स्टैंडर्ड मैनुअल मॉडल के मुकाबले ज्यादा फ्यूल एफिशियंट है।
G MT वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.21 लाख रुपये
4 of 6
Toyota Glanza
- फोटो : google
ग्लैंजा के G MT वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.21 लाख रुपये है, जबकि बलेनो में यही मॉडल Zeta MT के नाम से आता है, जिसकी कीमत 7.93 लाख रुपये है। वहीं दोनों कारों की कीमत में तकरीबन 72 हजार रुपये का अंतर है। G MT में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है और 23.87 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
V CVT वेरियंट की भी काफी डिमांड
इसके अलावा ग्लैंजा के टॉप ऑटोमैटिक V CVT वेरियंट की भी काफी डिमांड है और इस पर तकरीबन दो महीने की वेटिंग है। इसकी वजह है कि मारुति ने इस वेरियंट की केवल 2,666 यूनिट्स ही टोयोटा को बेची हैं। V CVT की वेरियंट की कीमत 8.90 लाख रुपये है और बलेनो में Alpha CVT वेरियंट आता है, जिसकी कीमत 8.99 लाख रुपये है।