इस बार के विश्व कप में अब तक खेले गए 19 मुकाबलों में से चार मुकाबलें बारिश के कारण धुल चुके हैं। विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक दो मैच बारिश की भेंट चढ़े थे, लेकिन इसबार वर्ल्ड कप में बारिश की वजह से मैच रद्द होने का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। चार में से तीन मैच तो ऐसे जो बिना कोई गेंद फेंके रद्द हुए हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण रद्द हो रहे मैच के बाद आईसीसी पर उठ रहे सवाल पर उसने क्या कहा?
2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social Media
लगातार बारिश की वजह से रद्द हो रहे मैच के कारण वर्ल्ड कप आयोजन को लेकर आईसीसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन आईसीसी ने टूर्नामेंट के आयाेजन से पहले 5 साल की वेदर रिपोर्ट देखी थी। इसके अनुसार, पिछले साल जून में सिर्फ 2 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन इस साल जून में पिछले 24 घंटों में ही इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम इलाके में 100 मिमी तक बारिश हो चुकी है। यानी पिछले साल की तुलना में 50 गुना ज्यादा बारिश हुई है।
भारत-पाकिस्तान के मैच पर पड़ सकता है खलल
वहां के मौसम विभाग के अनुसार, जून का महीना ब्रिटेन में साल का तीसरा सबसे सूखा महीना होता है। इस महीने में यहां इतनी बारिश नहीं हाेती है। लेकिन अगले पांच दिन यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसका मतलब यह है कि 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है। बारिश की वजह से भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन में भी भाग नहीं ले पा रही है।
4 of 4
बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
- फोटो : social Media
बारिश ने विश्व के जुनून को फीका कर दिया है। भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे फैंस को निराश होकर लौटना पड़ा। एशियाइयों के अलावा टूर्नामेंट के बारे में कोई ज्यादा बात भी नहीं कर रहा। इंग्लैंड में चमकते सूरज को तुरंत ओझल कर बादल बरस जाते हैं। ऐसे मौसम विश्व कप का मजा किरकिरा कर रहे हैं। मैनचेस्टर में बारिश के बनते हालात को देखकर फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान के मैच के दिन बस बादल ना बरसे।