{"_id":"60706f778ebc3e59220c694e","slug":"top-5-mid-size-suv-2021-top-5-suv-in-india-2021-top-5-mid-size-suv-in-india-top-5-mid-suv-top-suv-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप-5 मिड-साइज SUV: क्रेटा का ताज बरकरार, जानें कौन सी हैं बाकी 4 एसयूवी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप-5 मिड-साइज SUV: क्रेटा का ताज बरकरार, जानें कौन सी हैं बाकी 4 एसयूवी
Fri, 09 Apr 2021 08:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta
- फोटो : PTI
भारतीय कार बाजार में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की भी मांग काफी बढ़ रही है। जल्द ही इसके छोटे सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की तरह ही काफी प्रतिस्पर्धा वाले होने होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) जैसे नए मॉडल के साथ ही मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हलचल तेज हो जाएगी। हालांकि, अब तक Creta (क्रेटा) और Seltos (सेल्टोस) जैसी कारों की बदौलत Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) और Kia Motors (किआ मोटर्स) जैसी कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनियां मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे बनी हुई हैं। इन दोनों कारों ने सेगमेंट की अन्य एसयूवी की तुलना में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। यहां जानते हैं मार्च में बिक्री के लिहाज से कौन सी गाड़ियां टॉप-5 एसयूवी की सूची में जगह बना पाई हैं।
Hyundai Creta
- फोटो : PTI
Hyundai Creta SUV
Hyundai Creta का नया सेकंड जनरेशन मॉडल पिछले साल इसी समय लॉन्च किया गया था। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता के लिए भारत में ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी सफलता की सबसे बड़ी कहानियों में शुमार है। पिछले महीने क्रेटा की 12,640 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही क्रेटा मिड-साइज एसयूवी में बिक्री में सबसे रही। हालांकि महीने-दर-महीने की बिक्री के लिहाज से मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन क्रेटा ने अपना ताज बरकरार रखा है।

Kia Seltos
- फोटो : PTI
Kia Seltos SUV
भारत में किआ मोटर्स की बिक्री का बड़ा हिस्सा अभी भी देश में इसकी पहली पेशकश से आता है। सेल्टोस एसयूवी की बिक्री में महीने-दर-महीने के आधार पर 27 फीसदी से ज्यादा और साल-दर-साल के आधार पर 41 फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ोतरी हो रही है। मार्च 2021 में, किआ ने सेल्टोस की 10,557 यूनिट्स बेचीं थी। कार निर्माता जल्द ही भारत में सेल्टोस एसयूवी के प्रीमियम वर्जन- Seltos Gravity edition (सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन) को लॉन्च करने वाली है। इससे सेगमेंट में इसकी स्थिति और बेहतर हो सकती है।

2021 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
MG Hector SUV
भारत में MG Motor (एमजी मोटर) की कामयाबी काफी हद तक अपनी हेक्टर एसयूवी की वजह से है। भारत में Hector एसयूवी काफी लोकप्रिय हुई है। इसने भारत में एसयूवी के कुछ बड़े निर्माताओं जैसे महिंद्रा या टाटा मोटर्स को भी पछाड़ दिया है। एमजी हेक्टर एसयूवी ने पिछले महीने 4,720 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ, यह महीने-दर-महीने के आधार पर लगभग 29 फीसदी की दर से बढ़ोतरी कर रही है।

Mahindra Scorpio
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
Mahindra Scorpio SUV
भले ही दुनिया न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी के लिए पागल हो रही है, लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा अभी भी अपने सबसे पुराने उत्पाद Scorpio (स्कॉर्पियो) के साथ टॉप-5 की सूची में शामिल है। यह एसयूवी हमेशा से टॉप-5 की सूची में बनी रही है। फिर भी कार निर्माता जल्द ही इसकी नई जेनरेशन मॉडल को लाने की तैयारी में जुटी है। महिंद्रा ने इस साल मार्च में स्कॉर्पियो की 2,535 यूनिट्स की बिक्री की है। जो पिछले साल मार्च में हुई बिक्री की तुलना में 230 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है।