फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजाज ने बढ़ाए दाम: Bajaj Pulsar और Dominar रेंज की सभी मोटरसाइकिलें हुईं महंगी, जानें नई कीमत

Fri, 09 Apr 2021 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 09 Apr 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
bajaj bikes price hike bajaj pulsar price hike bajaj dominar price hike bajaj bike price increase
Bajaj Bikes - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Bikes Price Hike: हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा, रॉयल एनफील्ड और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने हाल ही में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। अब बजाज ऑटो ने भी इन कंपनियों की राह पकड़ी है और अपने Pulsar और Dominar रेंज के सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाने का एलान किया है। 
bajaj bikes price hike bajaj pulsar price hike bajaj dominar price hike bajaj bike price increase
Bajaj Pulsar 180 BS6 2021 - फोटो : Bajaj Auto
कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 (बजाज पल्सर 125) और Pulsar 150 (पल्सर 150) को 1,747 रुपये महंगा कर दिया है। एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ज्यादातर ऑटो निर्माताओं ने कहा है कि, उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और उपकरणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्होंने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई है। 
bajaj bikes price hike bajaj pulsar price hike bajaj dominar price hike bajaj bike price increase
Bajaj Pulsar 125 Split Seat BS6 - फोटो : Bajaj
बजाज पल्सर की नई कीमत
कीमत बढ़ोतरी के बाद Pulsar 125 ड्रम वेरिएंट की कीमत 73,363 रुपये हो गई है। जबकि अब Pulsar 125 के डिस्क वेरिएंट को खरीदने के लिए 79,693 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, Pulsar 125 स्प्लिट सीट ड्रम वेरिएंट की कीमत 76,045 रुपये हो गई है। जबकि Pulsar 125 स्प्लिट सीट डिस्क वेरिएंट की कीमत 82,989 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bajaj bikes price hike bajaj pulsar price hike bajaj dominar price hike bajaj bike price increase
Bajaj Pulsar RS 200 - फोटो : Bajaj
इसी तरह, Bajaj Pulsar 150 की नई कीमत 1.01 लाख रुपये हो गई है और इसके Neon (नियॉन) वर्जन की कीमत 95,872 रुपये है। कीमत बढ़ने के बाद Pulsar 150 ट्विन डिस्क मॉडल अब 1.04 लाख रुपये में मिल रहा है। Pulsar 180 की नई कीमत 1.09 लाख रुपये और Pulsar 220F की कीमत 1.28 लाख रुपये हो गई है। इसके साथ ही Pulsar NS160 की कीमत 1.11 लाख रुपये और NS200 की नई कीमत 1.35 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
bajaj bikes price hike bajaj pulsar price hike bajaj dominar price hike bajaj bike price increase
Bajaj Dominar 400 ABS
बजाज डोमिनार की नई कीमत
कीमत बढ़ोतरी के बाद Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250) 1.70 लाख रुपये में मिल रही है। जबकि Dominar 400 (डोमिनार 400) की कीमत 2.02 लाख रुपये हो गई है। कीमत बढ़ने से पहले इन मोटरसाइकिल की कीमतें क्रमश: 1.67 लाख रुपये और 1.99 लाख रुपये थीं। डोमिनार 250 दो रंगों - चारकोल ब्लैक और कैन्यन रेड में उपलब्ध है और डोमिनार 400 चारकोल ब्लैक और सवाना ग्रीन शेड में आती है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed