फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! इन 5 गलतियों से जब्त हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, कटेगा भारी चालान

Fri, 21 Feb 2020 04:31 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 21 Feb 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
these five mistakes made while driving may result in forfeiture of your driving license
मलदहिया में जेब्रा क्रॉसिंग पर ट्रैफिक सिग्नल के इंतजार में रुके लोग।

आज हम आपको उन पांच गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके चलते आपका ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) जब्त हो सकता है। दरअसल जब से नया मोटर व्हीकल एक्ट देश भर में लागू हुआ है, तब से ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने पर लोगों को 10 गुना तक ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) भरना पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके चलते ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) आपका भारी ट्रैफिक चालान काट सकती है। इसके अलावा कई मौकों पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। तो जानते हैं उन पांच गलतियों के बार में जिनसे आपको गाड़ी चलाते समय बचना है। डालते हैं एक नजर,

these five mistakes made while driving may result in forfeiture of your driving license
Car navigation

नेविगेशन के अलावा स्मार्टफोन चलाना

अगर आप गाड़ी चलाते समय नेविगेशन के अलावा अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल किसी भी दूसरी चीज के लिए कर रहे हैं, तो आपका भारी चालान कट सकता है। वहीं, कई मौकों पर तो लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। दरअसल यह हम सबको पता है कि मैप का इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन की जरुरत पड़ती है, लेकिन अगर आप इसी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नेविगेशन के अलावा किसी दूसरे काम के लिए कर रहे हैं तो यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। 

these five mistakes made while driving may result in forfeiture of your driving license
car infotainment system

ब्लूटूथ पर कॉल करना

गाड़ी चलाते समय ब्लूटूथ कॉलिंग भी ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। दरअसल इन दिनों ज्यादा तर सभी कारों में ब्यूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि ब्लूटूथ पर कॉल करना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ नहीं है। ऐसे में लोग अक्सर यह गलती कर देते हैं और फिर ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these five mistakes made while driving may result in forfeiture of your driving license
मलदहिया में जेब्रा क्रॉसिंग पर ट्रैफिक सिग्नल के इंतजार में रुके लोग।

जेब्रा क्रॉसिंग को पार करना

पैदल चलने वालें लोगों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाती है। ताकी, वो आसानी से सड़क पार कर सकें। ऐसे में ट्रैफिक लाइट पर रुकने वाली गाड़ियां कई बार Zebra Crossings को पार करके रुकती हैं जबकि, नियम यह है कि गाड़ी को जेब्रा क्रॉसिंग से पहले रोका जाए। ऐसे में लोग जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर सबसे ज्यादा गलती करते हैं, जिसके बाद उन्हें चालान भरना पड़ता है। वहीं, कई बार ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस को भी जब्त कर लेती है।

विज्ञापन
these five mistakes made while driving may result in forfeiture of your driving license
Long Drive - फोटो : Social Media

स्पीड लिमिट को पार करना

हर सड़क या जगह की अपनी तय स्पीड लिमिट होती है। जैसे कई हाइवे पर आप 100 से 120 किलोमीटर की रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन वहीं कई जगहों पर 40 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट होती है। ऐसे में जिन रास्तों या जगहों पर आप गाड़ी चला रहे हैं वहां कि स्पीड लिमिट का ध्यान रखें। स्पीड लिमिट को पार करने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका लाइसेंस भी जब्त हो सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed