सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) ने सर्वश्रेष्ठ दस यात्री गाड़ियों की सूची को जारी कर दिया है। यह गाड़ियां बिक्री के आधार पर चुनी गई हैं। हालांकि अगर कंपनी के हिसाब से बात की जाए तो फिर मार्केट में केवल एक ही कंपनी का दबदबा है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मई के महीने में भी घरेलू यात्री गाड़ियों (पीवी) के बाजार में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। मई महीने की शीर्ष दस बिक्री वाले ब्रांड्स की सूची में एमएसआई के सात मॉडल मौजूद रहे। आइये जानते हैं कि कौन सी कारों को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं---
मारुति अल्टो शीर्ष पायदान पर
अल्टो मारुति की एंट्री लेवल की गाड़ी है। कम कीमत होने और लोगों के बजट में आने के चलते इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। अल्टो इस वर्ष मई महीने में 21,890 इकाइयों के साथ शीर्ष पर रही।
मारुति डिजायर
यह एक कॉम्पैक्ट सिडॉन कार है जो कि दूसरे नंबर पर लोगों द्वारा पंसद की जा रही है। इस बार मई के महीने में 19735 इकाइयों की बिक्री हुई।
बलेनो
एमएसआई की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को नेक्सा के माध्यम से कंपनी पूरे देश में बेच रही है। बलेनो की मई माह में बिक्री 19398 इकाइयों की रही।
स्विफ्ट
स्विफ्ट मारुति की पिछले साल दूसरे नंबर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार थी। हालांकि इस वर्ष यह खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है। इस साल मई महीने में कुल 19208 गाड़ियों की बिक्री पूरे देश में हुई।