{"_id":"5b2b3c394f1c1b264d8b7994","slug":"world-test-championship-has-been-announced-as-future-tours-programme-by-icc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल
Thu, 21 Jun 2018 12:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वनडे और टी-20 के बाद आईसीसी ने अब टेस्ट चैंपियनशिप के आयोजन की भी घोषणा कर दी गई है। आईसीसी ने बुधवार को 2018 से 2023 तक के 5 सालों के लिए अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का ऐलान किया। इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा 13 टीमों की वनड इंटरनेशनल लीग भी शामिल है।
बता दें कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में जुलाई 2019 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की जमीन पर पहला मैच खेलेगी। आईसीसी के फरमान के अनुसार पहली बार शुरू की गई यह टेस्ट चैंपियनशिप विश्व रैंकिंग की शीर्ष नौ देशों के बीच खेली जाएगी जिसमें सभी टीमों के छह-छह मैच होंगे।
The schedule for the inaugural World Test Championship has been announced as part of the 2018-2023 Future Tours Programme.
15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक चलने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में प्रत्येक टीम को अपने तीन मैच घरेलू मैदान और बाकी तीन विदेशी मैदानों पर खेलने होंगे। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्डस में खेला जाएगा।
3 of 6
ICC BCCI
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा 13 देशों के बीच होने वाली वनडे लीग शुरू करने की भी ऐलान किया है जो कि एक मई 2020 से 31 मार्च 2022 तक खेली जाएगी। वनडे लीग में सभी टीमें दो साल के अंदर एक दूसरे से घर के बाहर और घर के अंदर आठ सीरीज खेलेंगी। वनडे लीग 2023 में खेले जाने वाली विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
team india
4 of 6
team india
- फोटो : File
31 मार्च 2022 तक विश्व रैंकिंग की शीर्ष-सात टीमें सीधे विश्वकप के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि मेजबान होने के नाते भारत को इसमें सीधे प्रवेश मिलेगा। बाकी पांच देशों को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में दूसरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
आईसीसी ने अपने फ्यूचर टूर कार्यक्रम में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच को जगह दी गई है। अफगानिस्तान की टीम 2020 में टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।