फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय बाजार में मौजूद कुछ अनोखे स्कूटर

Sun, 27 Jan 2019 06:07 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 27 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
These are the scooters that changing the market
Scooters

देश में जाम से भरी खसाखस सड़क और कम कीमत में एक वाहन की चाहत ने पिछले कुछ समय में स्कूटर मार्केट को बेहद मशहुर कर दिया है। आज हर दोपहियां वाहन निर्माता के लाइन अप में कम से कम एक स्कूटर है। वहीं साधारण स्कूटर के अलावा कुछ ऐसे भी स्कूटर्स हैं जिन्होंने दोपहियां वाहन बाजार में कई बदलाव किए हैं, तो डालते हैं  नजर ऐसे ही कुछ स्कूटर्स पर .....



.

Honda Cliq

These are the scooters that changing the market
Honda CLIQ - फोटो : Amar Ujala

Cliq का कुछ लोगों ने शायद नाम भी पहली बार ही सुना होगा। इस स्कूटर को छोटे शहरों व गॉंव वालो की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शुरुआत में यह स्कूटर केवल राजस्थान में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसे महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी उतारा गया। अब यह स्कूटर पूरे देश भर में उपलब्ध है। इंजन की बात करें तो इसमें 110 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है।

यह 7.9 बीएचपी की पावर और 8.94 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें CVT ट्रांसमिशन दिया गया है जिसका मतलब है कि गियर बदलने की झंझट नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से स्कूटर के टायरों में ज्यादा ग्रिप दी गई है। सीट की ऊंचाई भी 743 एमएम है, जो भारतीय चालकों के लिए आरामदायक रहती है। स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। पांव के लिए भी ज्यादा जगह दी गई है, जहां कोई सामान भी रखा जा सकता है। इसकी कीमत 42,384 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 

Piaggio Vespa

These are the scooters that changing the market
Piaggio Vespa

इटली का खूबसूरत स्कूटर ब्रांड वेस्पा शौकिन लोगों की पहली पसंद है। इसका रेट्रो स्टाइल युवाओ को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसमें 125सीसी इंजन का विकल्प भी मौजूद है। जिसकी कीमत करीब 81,100 रुपए (पुणे ऑन रोड) रखी गई है। वेस्पा एस्कलूसिवो वीएक्स 125 स्पेशल एडिशन को व्हाइट, रेड और ब्लैक इन तीन रंगों में उतारा गया है। 

बता दें, सरकार के नए नियमों के तहत 125-सीसी से ज्यादा पावर इंजन वाले सभी दो-पहिया वाहन में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य होगा। इस नियम को 1 अप्रैल 2019 से लागू किया जाएगा।  हालांकि कुछ कंपनियां अपने वाहनों को एबीएस के साथ पेश कर चुकी हैं तो कुछ इस तर्ज पर अभी काम कर रही हैं। 

फिलहाल, वेस्पा 150 और अप्रीलिया एसआर 150 को इस नए फीचर के साथ लांच कर दिया गया है।  दोनों स्कूटर Piaggio ब्रांड के अन्दर आते हैं। अभी तक मिली जानकरी के मुताबिक कंपनी ने इन्हे इस फीचर से लैस तो कर दिया है लेकिन इनकी लांचिंग को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। नए फीचर के जुड़ने से स्कूटर्स की कीमतों में 5,000 रूपए से 7,000 रूपए तक की बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aprilia SR150

These are the scooters that changing the market
aprilia sr 150

पियाजियो इंडिया का अप्रीलिया एसआर स्पोर्टी पर परफॉरमेंस का बेहतरीन मेल है। इस नए स्कूटर में कई एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें अडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर, नई विंडशील्ड, एनॉलॉग- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेमी कंसोल दिया गया है। स्कूटर में 154.8 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो कि 10.4बीएचपी का पॉवर और 11.4एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर में ABS या कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम नहीं दिया गया है। बता दें, 2019 का अप्रीलिया स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें कंपनी ने बेस मॉडल की कीमत 70,031 रुपये, एसआर 150 कार्बन की कीमत 73,500 रुपये और एसआर 150 रेस की कीमत  80,211 रुपये रखी  है।

विज्ञापन

Suzuki Burgman Street 125

These are the scooters that changing the market
suzuki burgman street 125

इस स्कूटर को 2018 जुलाई में लॉन्च किया गया था, यह लंबे रास्ते पर जाने वालो के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया गया था। इसमें 124.3 सीसी का 4स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर एयरकूल्ड इंजन लगा है, जो 6,500 आरपीएम पर 8.6 बीएचपी की पावर और 5,000 आरपीएम पर 10.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.6 लीटर की है, जो सिटी में 54.9 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 54.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed