फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत की सबसे महंगी कार, कीमत में तैयार हो जाएगा एक महल

Fri, 01 Feb 2019 05:02 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 01 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
These are the most costly cars in india, know in details
super car

इस समय कई कारों की लांचिंग ने बाजार में खलबली मचाई हुई है। कई लग्जरी गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं तो कही सस्ती हैचबैक लोगों का दिल जीत रही हैं। वैसे देखा जाए तो भारत में सस्ती गाड़ियां ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। यही कारण है कि बाजार में सस्ती कारों की चर्चा ज्यादा होती है। खैर, आपको बता दें, सस्ती कारों की बिक्री ज्यादा होती है तो लग्जरी गाड़ियों के भी दीवाने कम नहीं हैं। आज आपको ऐसी कुछ कारों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत में एक महल तैयार हो सकता है।

Rolls Royce Phantom

These are the most costly cars in india, know in details
Rolls Royce Phantom

रॉल्स रॉयस फैंटम भारत में महंगी कारों में सबसे ऊपर है। इस कार की कीमत 9.50 करोड़ रूपए है। कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में 6 सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इस लाजवाब कार में 6.6-लीटर 12वी इंजन दिया गया है। जो 453 बीएचपी का पावर और 720 एनएम का टॉर्क देता जनरेट करता है। कार के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। यह कार देश के कई बड़े उधोगपति और बॉलीवुड स्टार के पास देखी जा सकती है।  

Lamborghini Aventador Roadster

These are the most costly cars in india, know in details
Lamborghini aventador Roadster

इटली के कार निर्माता लैंबर्गिनी एवेंटाडोर रोडस्टर 100 की स्पीड पकड़ने में मात्र 2.8 सेकेंड का समय लेती है। कार की टॉप स्पीड 350 किमी प्रतिघंटा की है। कार की खास बात यह है कि सतह का इसकी स्पीड पर कोइ असर नहीं पड़ता है। भारत की इस कार की कीमत 5.32 करोड़ रुपए है। बता दें, हाल ही में लैंबर्गिनी ने अपनी सबसे हाई स्पीड कार अवेंटाडोर SVJ को भारत में लॉन्च किया है। अवेंटाडोर एसवीजे लैंबर्गिनी द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे शक्तिशाली वी 12-इंजन से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bentley Mulsanne

These are the most costly cars in india, know in details
Bentley Bentayga

भारत में Bentley Mulsanne कार की शुरुआती कीमत 5.5 करोड़ रुपए है। यह बेंटले की भारत में सबसे महंगी कार है। जिसमें ट्वीन टर्बो 6.75 लीटर वी 8 इंजन के साथ दौड़ती है। 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह 505 बीएचपी की पावर और 1020 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में महज 5.3 सेकेंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 296 किमी प्रति घंटा है।

विज्ञापन

Aston martin

These are the most costly cars in india, know in details
Aston Martin
एस्टन मार्टिन नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस कंपनी की कार एक शानदार लग्जरी होती हैं। भारत में एस्टन मार्टिन कार की शुरूआती कीमत 5.21 करोड़ रुपए है। एस्टन मार्टिन 'जेम्स बॉन्ड' की पसंदीदा कार बनाने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा बनाई गई कारों की विश्वभर में चर्चा रहती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed