{"_id":"5c542b54bdec220c0c321611","slug":"new-2019-maruti-suzuki-alto-could-be-launched-in-india-in-october-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी दिखेगी नई Maruti Alto, लुक-डिजाइन में बाकी कारें हो जाएंगी फेल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कुछ ऐसी दिखेगी नई Maruti Alto, लुक-डिजाइन में बाकी कारें हो जाएंगी फेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 01 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Regina concept launch auto expo-3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारुति अपनी हर कार को अपग्रेड करने की योजना पर काम कर रही है। जिसके शुरुआत मारुति ने स्विफ्ट डिजायर, स्विफ्ट, अर्टिगा और मारुति वैगन आर से की है। वहीं अब मारुति अपनी पॉपुलर एंट्री लेवल की कार ऑल्टो को भी नए लुक में पेश करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति एंट्री सेगमेंट की कार ऑल्टो का अपग्रेड वर्जन लॉन्च करेगी। वहीं अब कार लवर्स में हलचल है कि आने वाली ऑल्टो दिखने में कैसी होगी।
2000 में हुई थी लॉन्च
2 of 5
Maruti Alto
जापान में ऑल्टो को 1979 में लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में मारुति ने एंट्री सेगमेंट की हैचबैक कार ऑल्टो को साल 2000 में लॉन्च किया था। वहीं ऑल्टो 2004 से लगातार 14 साल तक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। लेकिन पिछले साल 2018 में यह बिक्री के मामले में मारुति डिजायर से हार गई। ऑल्टो ने मारुति की कभी एंट्री सेगमेंट की कार रही मारुति 800 की जगह ली। वहीं अभी तक 35 लाख से ज्यादा ऑल्टो कारों की बिक्री हो चुकी है।
रेगिना को 2011 के टोक्यो मोटर शो में किया गया शोकेस
3 of 5
Suzuki Regina concept launch auto expo-2
वहीं अब खबरें आ रही हैं कि नई मारुति ऑल्टो को लेट्स्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब मारुति की सभी कारों को डेवलेप किया जा रहा है। मारुति की नई ऑल्टो सुजुकी रेगिना कॉन्सेप्ट पर बेस्ड हो सकती है। रेगिना को 2011 के टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल सकता 800 सीसी और 1.0 लीटर का इंजन
4 of 5
Suzuki Regina concept launch auto expo
हालांकि तब रेगिना की डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया था। रेगिना की लंबाई 1630 एमएम, चौड़ाई 1430 एमएम और ऊंचाई 2425 एमएम है। जापानी ऑल्टो में 660सीसी का सीवीटी के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, 64 एचपी की पॉवर देता है। वहीं इसका माइलेज 25 से 30 किमी प्रति लीटर है। वहीं इंडियन वर्जन में 800 सीसी और 1.0 लीटर का इंजन ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटो स्टार्ट और स्टॉप के साथ रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। रेगिना में किसी क्रॉसओवर मॉडल की तरह लगती है।
विज्ञापन
अक्टूबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है
5 of 5
Suzuki Regina concept
खबरों की मानें तो ग्लोबल लॉन्चिंग से पहले ही नई जनरेशन की ऑल्टो को अक्टूबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। नई ऑल्टो का लुक इग्निस की तरह होगा और साइज वैगन आर की तरह होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।