{"_id":"5f548e05c5494d3cc40bb0f6","slug":"tata-nexon-ev-becomes-best-selling-electric-car-in-india-with-60-percent-market-share-electric-vehicles-sales-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV बनी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, 60 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon EV बनी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, 60 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी
Sun, 06 Sep 2020 04:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 06 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors with his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दुनिया भर में Mobility (गतिशीलता) के समाधान का भविष्य हैं। यह बात दुनिया भर के विभिन्न मोटर वाहन बाजारों में अच्छी तरह से स्थापित हो गई है। जबकि कई विकसित देशों ने EV (ईवी) टेक्नोलॉजी में काफी आगे बढ़ गई हैं, वहीं भारत के मामले में ऐसा नहीं है। दुनियाभर के बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग से यह बात साफ हो जाती है।
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
Nexon EV की बिक्री सबसे ज्यादा
Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) मौजूदा समय में भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इस सेगमेंट में काफी कम मांग के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगस्त महीने में, टाटा मोटर्स देश भर में नेक्सॉन ईवी की 296 यूनिट्स बेचने में सफल रही थी। जून में यह संख्या 188 और जुलाई में 286 यूनिट्स थी। 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ नेक्सस ईवी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है।

MG Motor Electric SUV ZS EV
MG ZS EV आई दूसरे नंबर पर
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार की सूची में Nexon EV के बाद MG Motor की ZS EV (जेडएस ईवी) का स्थान रहा। अगस्त महीने में ZS EV की 119 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं जुलाई 2020 में एमजी जेडएस ईवी कार की 85 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Hyundai Kona
- फोटो : Hyundai
Hyundai Kona रही तीसरे स्थान पर
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में Hyundai की Kona EV तीसरे स्थान पर रही। अगस्त 2020 में इस कार की महज 26 यूनिट बिक पाई। जुलाई 2020 में कोना की 25 यूनिट्स की बिक्री हो सकी थी।

Tata Tigor EV
Tigor EV और e-Verito भी टॉप 5 में
Tata Motors की Tigor EV सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की सूची में चौथे नंबर पर आई। अगस्त 2020 में इस कार की सिर्फ 9 यूनिट्स की ही बिक्री हो पाई। वहीं जुलाई महीने में टिगोर की 24 यूनिट्स बिकी थी। Mahindra की इलेक्ट्रिक कार e-Verito इस सूची में 5वें स्थान पर रही। अगस्त महीने में Mahindra e-Verito की एक भी यूनिट नहीं बिक सकी। जबकि जुलाई में इस कार की 6 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।