15 अगस्त की शाम धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना ने आईपीएल से नाम वापस लेकर भी सभी को चौंका दिया था। अचानक लिए अपने फैसले के बाद रैना यूएई से स्वदेश लौट आए, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कभी परिवार में हत्या को कारण बताया गया। कभी कप्तान धोनी से कमरे को लेकर विवाद तो कभी सुरेश की वापसी के पीछे कोरोना खौफ को जिम्मेदार ठहराया गया।
कभी सितारों से सजी सीएसके सुरेश रैना के हटने के बाद एकदम से कमजोर नजर आने लगी। दो दिन पहले हरभजन सिंह ने भी 13वें संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया। इस बीच खबर है कि यह गाजियाबाद का यह खब्बू खिलाड़ी एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स स्क्वॉड में वापसी कर सकते हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर और कमेंटेटेर दीप दासगुप्ता को भी इसका भरोसा है।
3 of 4
दीप दासगुप्ता
- फोटो : ट्विटर हैंडल @DeepDasgupta7
43 वर्षीय दासगुप्ता की माने तो सुरेश रैना दोबारा से आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह शायद शुरुआती कुछ मुकबालों में नहीं खेलेंगे क्योंकि नियमों के मुताबिक उन्हें क्वारंटीन रहना होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि सुरेश वापसी करेंगे।' चेन्नई की टीम की ओर से अब तक रैना के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। आठ टेस्ट और पांच वन-डे खेलने वाले बंगाल के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे ही उनकी वापसी का आधार बताया।
इससे पहले खुद सुरेश रैना भी टूर्नामेंट में अपनी वापसी के संकेत दे चुके हैं। एक अंग्रेजी क्रिकेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में 33 वर्षीय इस फिनिशिर ने पूरे विवाद पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी। साथ ही बताया था कि वह किस तरह क्वारंटीन में भी यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन की माने तो रैना की वापसी पर आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। हाल ही में भज्जी ने भी आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है।