फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata ला रही है नई सेडान कार, Maruti Dzire, Hyundai Aura, Ford Aspire, Honda Amaze को देगी टक्कर

Thu, 23 Apr 2020 04:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 04:47 PM IST
सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) सब-4-मीटर सेडान सेगमेंट में भारत में एंट्री करने वाली पहली कंपनी थी। टाटा ने Indigo CS (इंडिगो सीएस) कार उतारी थी जो उस समय बहुत सफल हुई थी। उसके बाद, टाटा ने Zest (जेस्ट) और अब Tigor (टिगोर) को लॉन्च किया। इंडिगो की तुलना में इन दोनों सेडान ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

विज्ञापन
tata motors sub 4 meter sedan car tata goshaq sub 4 metre sedans in india will compete with Maruti Dzire Hyundai Aura Ford Aspire Honda Amaze
टाटा मोटर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा टिगोर को एक बिल्कुल नई सेडान कार से रिप्लेस किया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि इसे नया नाम मिल सकता है या यह न्यू जेनरेशन टिगोर हो सकती है। टाटा निकट भविष्य में इस कार को उतारने की तैयार कर रही है। ऐसी संभावना है कि कंपनी इसे अगले एक से दो साल में बाजार में उतार देगी। 
tata motors sub 4 meter sedan car tata goshaq sub 4 metre sedans in india will compete with Maruti Dzire Hyundai Aura Ford Aspire Honda Amaze
खास प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
इस कार में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह इसका प्लेटफॉर्म होगा। टाटा की नई सेडान कार कंपनी के ALFA (ऐजल, लाइट, फ्लेक्सिबल और अडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इतना ही नहीं टाटा की आनेवाली कई कारों जैसे एक्जीक्यूटिव सेडान और एचबीएक्स माइक्रो-एसयूवी  में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
tata motors sub 4 meter sedan car tata goshaq sub 4 metre sedans in india will compete with Maruti Dzire Hyundai Aura Ford Aspire Honda Amaze
क्या है ALFA प्लेटफॉर्म
टाटा का कहना है कि ALFA प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विभिन्न शैलियों की कीरों जैसे Hatchback (हैचबैक), Sedan (सेडान), SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) के लिए किया जा सकता है। टाटा के अल्फा प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इस का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के पावरट्रेन जैसे पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक मोटर और यहां तक कि हाइब्रिड कारों के लिए आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा ALFA आर्किटेक्चर में फ्लैट फ्लोर मिलता है, जिससे इस पर तैयार की जाने वाली कार में ज्यादा लेगरूम मिल सके। टाटा पहले ही साफ कर चुकी है कि इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल 4.3 मीटर लंबी कारों को तैयार करने के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors sub 4 meter sedan car tata goshaq sub 4 metre sedans in india will compete with Maruti Dzire Hyundai Aura Ford Aspire Honda Amaze
Tata Goshaq है कोड नाम
इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) के सेगमेंट में टाटा तेज से आगे बढ़ रही है। कंपनी जल्द ही इस प्लेटफॉर्म के साथ एक नई ईवी के साथ-साथ एक नई आईसीई-संचालित सब-4-मीटर सेडान कार लॉन्च कर सकती है। यह नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी के मामले जैसा हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है इस सेडान का कोड नाम Goshaq (गोशाक) दिया गया है। इसमें अल्टोज में इस्तेमाल किए गए 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन हो सकते हैं। 
विज्ञापन
tata motors sub 4 meter sedan car tata goshaq sub 4 metre sedans in india will compete with Maruti Dzire Hyundai Aura Ford Aspire Honda Amaze
मुकाबला
टाटा की न्यू जेनरेशन सेडान कार सभी तरह के फीचर्स और हाई सेफ्टी रेटिंग की वजह से इस सेगमेंट में काफी सफल साबित हो सकती है। फिलहाल, Maruti Dzire (मारुति डिजायर) इस सेगमेंट की लीडर है जिसके बाद Honda Amaze (होंडा अमेज), Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Hyundai Xcent (ह्यूंदै एक्ससेंट), Ford Aspire (फोर्ड एस्पायर) है, जिसके बाद Tata Tigor (टाटा टिगोर) का नंबर आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed