कोरोना महामारी की दूसरी लहर और देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में बहुत से ग्राहक अपने वाहनों की सर्विस नहीं करवा पा रहे हैं। कई लोगों के कार की फ्री सर्विस की तारीख भी निकल गई। ग्राहकों को पेश आ रही इस समस्या के समाधान के लिए टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री सर्विस की तारीख बढ़ाने का एलान किया है।
2 of 5
Tata Motors Cars and SUV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह ग्राहकों को आसान और बाधारहित बिक्री-अनुभव देने की लगातार कोशिश करती रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने घोषणा की है कि जिन ग्राहकों का वारंटी और फ्री सर्विस की तारीख (किलोमीटर में नहीं) एक अप्रैल 2021 से 31 मई 2021 के बीच खत्म होने वाला है, उनके लिए इस अवधि को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया जाएगा।
3 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
किलोमीटर नहीं बढ़ाया गया है
कंपनी ने कहा कि फ्री सर्विस के समय के अलावा किलोमीटर को नहीं बढ़ाया गया है। यानी शर्तों के तहत अगर कार की वारंटी के किलोमीटर पूरे हो गए हैं तो फिर ग्राहक इस छूट का फायदा नहीं उठा सकेंगे।
4 of 5
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की हेड- कस्टरमर केयर (डोमेस्टिक एंड आईबी), पीवीबीयू, डिंपल मेहता के कहा, "कोविड 19 की लहर के कारण आवाजाही पर प्रतिबंध है और देशभर में ग्राहक नियत मेंटेनेन्स या रिपेयर के लिए अपने वाहन हमारे अधिकृत सर्विस सेंटरों पर लाने या भेजने में असमर्थ हैं। मौजूदा लॉकडाउन के दौरान पॉलिसी के नियमों के मुताबिक वारंटी और फ्री सर्विस पीरियड का खत्म होना एक चुनौती है। हम अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके वारंटी और फ्री सर्विस पीरियड को 30 जून 2021 तक बढ़ाकर इस कठिन समय में अपना भरसक सहयोग दे रहे हैं। इस पहल के जरिए हम ग्राहकों के साथ अपने ब्रांड का लगाव बढ़ा रहे है।"
5 of 5
Tata Safari at Tata Showroom
- फोटो : Tata Motors
अपने व्यवसाय और सहयोग तंत्र के कल्याण के लिए टाटा मोटर्स ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने अपने ग्राहकों, डीलरों और सप्लायरों के हितों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक 'बिजनेस एगिलिटी प्लान' पर काम किया है। बीतें वर्षों के दौरान टाटा मोटर्स ने अपने सर्विस फुटप्रिंट का विस्तार किया है और आज उसके पास देश के 400 से ज्यादा स्थानों पर 608 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। आपातकालीन सहायता के लिए टाटा पैसेंजर कारों के मालिक 1800 209 8282 पर असिस्टेंट टीम से 24X7 संपर्क कर सकते हैं।