फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: जब शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने तोड़ दिया दम, पति ने दी मुखाग्नि

Wed, 12 May 2021 05:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 12 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
bihar munger bride died after 5 hours of marriage groom ascension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शादी के दौरान दो परिवारों के बीच काफी खुशियों से भरा माहौल होता है। लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी कि खुशियों की जगह माहौल मातम से भर गया। शादी के करीब 5 घंटे के बाद ही दुल्हन की मृत्यु हो गई। दरअसल, सिंदूरदान और सात-फेरे लेने के दौरान ही दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ घंटे बाद एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

bihar munger bride died after 5 hours of marriage groom ascension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ये घटना मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के खुदिया गांव की है। यहां शादी के महज 5 घंटे बाद दुल्हन की मौत लोगों में चर्चा का विषय बन गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया। बता दें कि 8 मई को खुदिया गांव में रंजन यादव के घर बेटी निशा कुमारी की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था।

bihar munger bride died after 5 hours of marriage groom ascension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हवेली खड़गपुर प्रखंड के महकोला गांव से सुरेश यादव के पुत्र रवीश की बारात निशा के घर पहुंची और शादी की रस्म पूरी की गई। मृतक निशा की मां रीता देवी ने बताया कि शादी के सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद ही उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ते ही परिवार के लोग भागलपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bihar munger bride died after 5 hours of marriage groom ascension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पति के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए सात फेरे लेने वाली सुहागिन दुल्हन की महज पांच घंटे में इलाज के दौरान मौत से सभी लोग दुखी हैं। मायके से बिना विदाई के और ससुराल पहुंचने के पहले ही निशा की मौत की खबर सुनकर रवीश के घरवालों को भी गहरा सदमा लगा।

विज्ञापन
bihar munger bride died after 5 hours of marriage groom ascension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

निशा के साथ सात फेरे लेने वाले पति रवीश कुमार पत्नी की विदाई करा घर ले जाने की जगह उनके शव को सीधे श्मशान ले गए। धार्मिक रिति-रिवाजों के मुताबिक, रवीश ने अपनी पत्नी निशा को मुखग्नि दी। निशा के माता-पिता के मुताबिक, उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी और शादी के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed