फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata की इन पांच कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट, 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पाने का मौका

Thu, 28 Nov 2019 04:22 PM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors offering discounts on Nexon, Tiago, Tigor, Hexa upto one lakh sixty five thousand
Tata motors - फोटो : Social

अगर टाटा की गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। कंपनी अपनी सब-4मीटर Nexon, Tiago Tigor और Hexa पर 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं टाटा की किस कार पर कितना है डिस्काउंट...  

Tata Tiago

Tata Motors offering discounts on Nexon, Tiago, Tigor, Hexa upto one lakh sixty five thousand
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors

डिस्काउंट: 75,000 रुपये

Tata की एंट्री लेवल हैचबैक कार Tiago पेट्रोल और डीजल इंजन एमटी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस हैचबैक कार का मुकाबला Maruti WagonR, Hyundai Santro से है। Tiago में 1.0 लीटर का डीजल और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका माइलेज 23.84 से लेकर 27.28 किमी प्रति लीटर है। कंपनी इस कार पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

Tata Tigor

Tata Motors offering discounts on Nexon, Tiago, Tigor, Hexa upto one lakh sixty five thousand
tata Tigor JTP india

डिस्काउंट: एक लाख रुपये

टाटा की Tigor पांच सीटर कार है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार में 1,047 सीसी का डीजल और 1,199 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका माइलेज 20.3 से लेकर 24.7 किमी प्रति लीटर है। कंपनी इस कार पर अधिकतम एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon 

Tata Motors offering discounts on Nexon, Tiago, Tigor, Hexa upto one lakh sixty five thousand
Tata Nexon heavy Discount - फोटो : Social

डिस्काउंट: 1.07 लाख रुपये

टाटा की सब-4मीटर Nexon SUV देश की बेहतरीन गाड़ियों में शुमार है और अकेली ऐसी गाड़ी है जिसे सेफ्टी टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 1,497 सीसी का डीजल और 1,198 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है और इसका माइलेज 17.0 से 21.5 किमी प्रति लीटर तक है। कंपनी इस कार पर 1.07 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।

विज्ञापन

Tata Hexa

Tata Motors offering discounts on Nexon, Tiago, Tigor, Hexa upto one lakh sixty five thousand
टाटा हेक्सा - फोटो : Social

डिस्काउंट: 1.65 लाख रुपये

टाटा की Hexa सात सीटर एसयूवी कार है। इसमें 2,179 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक टांसमिशन पर आधारित है। Hexa की माइलेज 17.6 किमी प्रतिलीटर है। कंपनी इस कार पर 1,65 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed