फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata की इन 5 धांसू कारों पर मिल रही है 70000 रुपये तक की बंपर छूट, मात्र 3555 रुपये से EMI शुरू

Wed, 07 Oct 2020 01:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors offering bumper discount on its Nexon to Tigor to Altroz to Tiago to Harrier, Read October 2020 offer
Tata Cars Discount Offers - फोटो : Amar Ujala

त्योहारी सीजन से ठीक पहले Tata Motors ने अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। कंपनी अपनी Nexon, Tigor, Altroz, Tiago और Harrier जैसी कारों पर 70000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहक इन गाड़ियों को लो-ईएमआई (Low EMI) पर भी खरीद सकते हैं। आज हम आपको इन गाड़ियों पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप यह खुद तय कर सकें कि आपके बजट में कौन सी कार सबसे किफायती रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,

Tata Nexon

Tata Motors offering bumper discount on its Nexon to Tigor to Altroz to Tiago to Harrier, Read October 2020 offer
tata nexon 2020 - फोटो : Social Media

इस अक्तूबर Tata अपनी सबसे बेस्ट सेलिंग कार Nexon पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर लो-ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत ग्राहक इस कार को महज 5,999 रुपये की EMI में खरीद सकते हैं। इस कार में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है।

Tata Tigor

Tata Motors offering bumper discount on its Nexon to Tigor to Altroz to Tiago to Harrier, Read October 2020 offer
Tata Tigor EV Blue - फोटो : Tata Motors

भारत की सबसे सुरक्षित सेडान Tata Tigor पर टाटा मोटर्स इस अक्तूबर कुल 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर के तहत ग्राहक Tata Tigor को मात्र 4,111 रुपये की लो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Altroz

Tata Motors offering bumper discount on its Nexon to Tigor to Altroz to Tiago to Harrier, Read October 2020 offer
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Tata की Altroz देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक है, जो हादसे के दौरान इसमें बैठे यात्रियों और ड्राइवर की जान बचाती है। इसे आप अक्तूबर महीने में 4,799 रुपये की सस्ती EMI में खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन

Tata Tiago

Tata Motors offering bumper discount on its Nexon to Tigor to Altroz to Tiago to Harrier, Read October 2020 offer
Tata Tiago NRG

इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बीएस6 नॉर्म्स वाला नया इंजन दिया गया है। इस अक्तूबर टाटा मोटर्स की तरफ से Tata Tiago पर कुल 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस कार को महज 3,555 रुपये की EMI में खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed