फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti की Vitara Brezza ने मचाया भारत में तहलका, 5.5 लाख ग्राहकों की बंपर खरीदारी से टूटे सभी रिकॉर्ड

Wed, 07 Oct 2020 01:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Vitara Brezza crosses 5.5 lakh sales mark in India
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Vitara Brezza ने एक और मील का पत्थर अपने नाम कर लिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza ने 5.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह देश की पहली ऐसी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है, जिसने सबसे पहले 5.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है। 



मारुति सुजुकी ने अपनी Vitara Brezza को सबसे पहले साल 2016 में लॉन्च किया था, जिसके 4.5 साल बाद ही इस कार ने 5.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि कंपनी ने इसके बीएस6 फेसलिफ्ट मॉडल को इसी साल फरवरी महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

2020 Vitara Breeza Facelift: परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki Vitara Brezza crosses 5.5 lakh sales mark in India
Maruti Vitara Brezza 2020 Rear - फोटो : Maruti Suzuki
Vitara Brezza Facelift में पावर के लिए 1.5-लीटर का 4-सिलिंडर वाला K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका माइल्ड हाईब्रिड इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई Vitara Brezza का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें सुजुकी का 4-स्पीड वाला ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट दिया है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि मारुति का स्मार्ट हाईब्रिड तकनीक केवल Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलता है।

2020 Vitara Breeza Facelift: फीचर्स

Maruti Suzuki Vitara Brezza crosses 5.5 lakh sales mark in India
Maruti Vitara Brezza 2020 Launch - फोटो : Maruti Suzuki
Vitara Breeza फेसलिफ्ट के इंटीरियर में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple Carplay जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vitara Breeza Facelift: कीमत

Maruti Suzuki Vitara Brezza crosses 5.5 lakh sales mark in India
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Social Media
Maruti Suzuki ने अपनी Vitara Breeza Facelift को Auto Expo 2020 में पेश किया था। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.34 लाख रुपये है, जो इसके टॉप-एंड वेरिएंट पर 11.40 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Vitara Breeza Facelift: लुक

Maruti Suzuki Vitara Brezza crosses 5.5 lakh sales mark in India
Maruti Vitara Brezza 2020 Launch - फोटो : Maruti Suzuki
लुक की बात करें तो Vitara Breeza 2020 में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और अग्रेसिव हो गया है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके रियर में LED टेललैम्प दिए गए हैं। हालांकि, इसके रियर में डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया  है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed