नैनो की असलफलता से सबक लेते हुए टाटा मोटर्स अब मारुति ऑल्टो और ह्यूंदै सैंट्रो को टक्कर देने के लिए नई छोटी हैचबैक लाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल टाटा टियागो टाटा लाइनअप में एंट्री लेवल कार है। टाटा की यह कार टियागो से छोटी होगी वहीं यह टाटा की पहली एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार भी हो सकती है।
अल्फा और ओमेगा प्लेटफॉर्म्स
2 of 5
Tata Motors Megapixel Concept-3
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ने अपने फ्यूचर प्रोडक्ट्स के लिए दो अल्फा और ओमेगा प्लेटफॉर्म्स लाने का एलान किया है। यानी कि टाटा भविष्य में इन्ही प्लेटफॉर्म्स पर कारों का निर्माण करेगी। अल्फा प्लेटफार्म्स पर 4.3 मीटर से छोटी कारों को बनाया जाएगा, वहीं ओमेगा पर टाटा हैरियर, हैक्सा जैसी बड़ी कारें-एसयूवी बनाई जाएंगी। वहीं जिनेवा मोटर शो में टाटा ने अल्फा प्लेटफार्म पर अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक लॉन्च करने का एलान किया है।
एंट्री लेवल हैचबैक में मारुति की पकड़
3 of 5
Tata Motors Megapixel Concept
टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक भारतीय कार बाजार के लिए हॉटकेक साबित हो सकती है। एंट्री लेवल हैचबैक बाजार में फिलहाल मारुति सुजुकी की जबरदस्त पकड़ है। मारुति की ऑल्टो, सिलेरियो और वैगन आर बाजार में एंट्री लेवल सेगमेंट में राज कर रही हैं। वहीं रेनो क्विड, ह्यूंदै सैंट्रो और डेटसन रेडी-गो भी बाजार में अच्छी पकड़ बना रही हैं।
एंट्री लेवल और बजट कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारें हिट
4 of 5
Tata Motors Megapixel Concept
रिपोर्ट्स यह भी हैं कि टाटा की नई कार इलेक्ट्रिक हो सकती है। इसकी वजह है कि टाटा मोटर इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी निवेश कर रही है। वहीं एंट्री लेवल और बजट कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों के लिए अच्छा खासा स्कोप है, क्योंकि केवल शहर में घूमने-फिरने के लिए इलेक्ट्रिक कारें बेहतरीन विकल्प हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल कार टाटा नैनो का प्रोडक्शन बंद कर चुका है।
हर माह टियागो और नेक्सन की 11 हजार कारों की बिक्री
5 of 5
Tata Motors Megapixel Concept
टाटा की हैचबैक टियागो फिर से बिक्री के आंकड़ों में शामिल हो गई है। औसतन हर महीने टियागो और नेक्सन की 11 हजार कारों की बिक्री हो रही है। वहीं अब टाटा अगले साल तक अल्ट्रोज के साथ H2X भी लॉन्च करेगी। वहीं टाटा मोटर मोटर पिक्सल और मेगापिक्सल कॉन्सैप्ट्स में भी अपनी रूचि जता चुकी है। टाटा मेगापिक्सल 1 लीटर पेट्रोल में 100 किमी का माइलेज देगी और एक बार टंकी फुल भरवाने पर यह कार 900 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। वहीं इसमें एक लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी और चलती कार में रिचार्ज के लिये पेट्रोल इंजन जेनरेटर भी लगा होगा।