फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata HBX: टाटा की सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

Tue, 20 Apr 2021 05:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
tata hbx tata motors new car revealed tata hbx launch date in india tata hbx price in india tata hbx specifications
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (For Representation Only)
Tata HBX : देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में, 'HBX' कोडनेम से एक माइक्रो-एसयूवी कॉन्सेप्ट को पेश किया था। टाटा मोटर्स जल्द ही इस कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। 'HBX' कार के प्रॉडक्शन रेडी वर्जन का नाम Hornbill (हॉर्नबिल) रखा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन HBX / Hornbill माइक्रो-एसयूवी की पिछले कुछ महीनों में लगातार टेस्टिंग जारी है। इस कार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार की लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से कार के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई है। यहां जानते हैं टाटा 'HBX' माइक्रो-एसयूवी कैसी होगी। 

कैसी है लुक और डिजाइन

tata hbx tata motors new car revealed tata hbx launch date in india tata hbx price in india tata hbx specifications
Tata HBX - फोटो : Team-BHP
रिपोर्ट के मुताबिक टाटा की इस नई एसयूवी को केरल के त्रिवेंद्रम में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि माइक्रो-एसयूवी पूरी तरह से ढकी हुई थी, लेकिन इसके सामने के कुछ हिस्से और अलॉय व्हील्स को खुला छोड़ दिया गया था। इसमें फोर स्पोक डुअल टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसके साइड प्रोफाइल को आकर्षक लुक देते हैं। HBX टाटा के इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन फिलॉसोफी पर आधारित होगी। इसलिए इस कार के इसके टॉप पर LED DRLs के साथ एक स्प्लिट-हेडलैंप डिजाइन मिलेगा। जबकि इसका मुख्य हेडलैम्प क्लस्टर नीचे की ओर दिया गया है। 

मिलेंगे शानदार फीचर्स

tata hbx tata motors new car revealed tata hbx launch date in india tata hbx price in india tata hbx specifications
Tata HBX - फोटो : Team-BHP
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई एसयूवी कार की टॉप मॉडल है। कार के इंटीरियर की तस्वीरों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इममें माउंटेड कंट्रोल के साथ थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्लोटिंग ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। कार के डैशबोर्ड को ब्लैक फीनिश के साथ सिल्वर एक्सेंट में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा होगा इंजन

tata hbx tata motors new car revealed tata hbx launch date in india tata hbx price in india tata hbx specifications
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 83 bhp का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी इस इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। 
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

tata hbx tata motors new car revealed tata hbx launch date in india tata hbx price in india tata hbx specifications
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
HBX / Hornbill माइक्रो-एसयूवी की कीमत का खुलासा कंपनी इसकी लॉन्चिंग के साथ ही करेगी। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक टाटा अपनी इस किफायती एसयूवी की कीमत काफी प्रतिस्पर्धात्मक रख सकती है। लिहाजा इस कार की कीमत 4 लाख से लेकर 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed