फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Gixxer और Honda Unicorn में कौन है सबसे दमदार और स्टाइलिश बाइक?

Sun, 08 Mar 2020 10:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 08 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Suzuki Gixxer bs6 vs Honda Unicorn BS6 which one is best bike for you
Suzuki Gixxer bs6 vs Honda Unicorn BS6 - फोटो : Amar Ujala

आज हम आपके लिए Suzuki और Honda की दो ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं जिन्हें हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इन बाइक्स में आपको BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन मिलता है। इन बाइक्स में Suzuki Gixxer BS6 और Honda Unicorn BS6 शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन सी बाइक रहेगी सबसे बेहतर। तो डालते हैं एक नजर,

Suzuki Gixxer bs6 vs Honda Unicorn BS6 which one is best bike for you
सुजुकी जिक्सर - फोटो : Social

इंजन

  • Suzuki Gixxer में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • नई Honda Unicorn में BS6 कंप्लाइंट वाला 162.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है। यह फ्यूल इंजेक्शन और होंडा ईको टेक्नोलॉजी (HET) के साथ आता है। 

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 ps की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • Honda Unicorn BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 12.73 bhp की पावर और 5000 आरपीएम पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

  • Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
  • Honda Unicorn BS6 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Suzuki Gixxer bs6 vs Honda Unicorn BS6 which one is best bike for you
Honda Unicorn BS6  - फोटो : Honda two wheelers

डायमेंशन 

  • Suzuki Gixxer BS6 की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 800 मिलीमीटर और ऊंचाई 1035 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
  • Honda Unicorn BS6 की लंबाई 2081 मिलीमीटर, चौड़ाई 756 मिलीमीटर और ऊंचाई 1103 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 187 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है। इसकी सीट की लंबाई 715 और ऊंचाई 798 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक

  • Suzuki Gixxer BS6 में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
  • Honda Unicorn BS6 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Gixxer bs6 vs Honda Unicorn BS6 which one is best bike for you
सुजुकी जिक्सर - फोटो : Suzuki

सस्पेंशन

  • Suzuki Gixxer के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म मोनोशॉक यूनिट दी गई है।
  • Honda Unicorn BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में हाईड्रॉलिक टाइप (मोनोशॉक) यूनिट दी गई है।

ब्रेकिंग फीचर्स

  • Suzuki Gixxer के फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक यूनिट दी गई है।
  • Honda Unicorn BS6 के फ्रंट में 240 मिमीलीटर डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer bs6 vs Honda Unicorn BS6 which one is best bike for you
Honda Unicorn BS6 - फोटो : Honda two wheelers

कीमत

  • Suzuki Gixxer BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है। 
  • 2020 Honda Unicorn BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed