फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

700 साल पहले की वो खौफनाक घटना, जब बेरहमी से मार डाले गए थे 10 लाख लोग

Sun, 08 Mar 2020 10:29 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Brutality of Mongol ruler Halaku khan who destroyed Ancient Baghdad
हलाकू खान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

13 फरवरी 1254 का वो दिन था, जब इराक की राजधानी बगदाद में कत्लेआम मचा था और ये कत्लेआम मचाया था मंगोल शासक चंगेज खान के पोते हलाकू खान ने। इसे इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाओं में से एक माना जाता है। उस समय बगदाद इस्लाम का सबसे शक्तिशाली केंद्र माना जाता था, जिसे मंगोलों ने एक झटके में तबाह कर दिया था। 

Brutality of Mongol ruler Halaku khan who destroyed Ancient Baghdad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हलाकू खान के कत्लेआम में कितने लोग मारे गए, इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है, लेकिन कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसमें दो लाख से लेकर 10 लाख लोग बेरहमी से तलवार, तीर या भाले से मार डाले गए थे। इतिहास की कुछ किताबों में लिखा है कि बगदाद की गलियां उस समय लाशों से अटी पड़ी थीं। जब लाशें सड़ने लगीं और उनसे दुर्गंध निकलने लगी तो मजबूरन हलाकू खान को शहर से बाहर तंबू लगाकर रहना पड़ा था। 

Brutality of Mongol ruler Halaku khan who destroyed Ancient Baghdad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

नवंबर 1254 में हलाकू की मंगोल फौज ने बगदाद की ओर कूच किया, जहां से खलीफा अपना इस्लामी राज चलता था। वहां पहुंचकर उसने अपनी सेना को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बांटा जो शहर से गुजरने वाली दजला नदी (टाइग्रिस नदी) के दोनों किनारों पर आक्रमण कर सकें। उसने खलीफा से पहले आत्म-समर्पण करने को कहा, लेकिन खलीफा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मंगोलों ने खलीफा की सेना पर हमला बोल दिया। आखिरकार खलीफा को हार का सामना करना पड़ा। कहते हैं कि इसके बाद मंगोलों ने कुछ सैनिकों को नदी में डूबो दिया तो कुछ तो बेरहमी से मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutality of Mongol ruler Halaku khan who destroyed Ancient Baghdad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

13 फरवरी 1254 को हलाकू खान अपनी मंगोल सेना के साथ बगदाद शहर में घुस आया और एक हफ्ते तक वहां जमकर कत्लेआम मचाया। इसके अलावा मंगोलों ने वहां मौजूद पुस्तकालयों, महल, मस्जिदों और अन्य इमारतों में भी आग लगा दी। कहते हैं कि किताबों से बहती हुई स्याही से दजला नदी का पानी काला हो गया था। 

विज्ञापन
Brutality of Mongol ruler Halaku khan who destroyed Ancient Baghdad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कहते हैं कि बगदाद के खलीफा को तो मंगोलों ने बुरी तरह मौत दी। उसे एक कालीन में लपेट दिया गया और उसके ऊपर से तब तक घोड़े दौड़ाए गए, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। वहीं, महान खोजकर्ता मार्को पोलो के मुताबिक, खलीफा को भूखा मारा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed