{"_id":"6001b31f015f6f7ad656d0a7","slug":"skoda-superb-2021-facelift-skoda-superb-2021-price-in-india-skoda-superb-2021-interior-skoda-superb-2021-specs-skoda-superb-2021-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Superb 2021 नए अवतार में पेश, अपडेटेड फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Superb 2021 नए अवतार में पेश, अपडेटेड फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत
Fri, 15 Jan 2021 08:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Skoda Superb 2021
- फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) की सेडान कार Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) ऐसे फीचर्स और खासियतों के लिए जानी जाती है जो कई सेगमेंट ऊपर की लग्जरी कारों में मिलती हैं। इस खासियत को बनाए रखते हुए, स्कोडा ऑटो ने शुक्रवार को Superb सेडान की नई रेंज को पेश किया। इस कार के लुक और केबिन में में कई अहम अपडेट किए गए हैं। कंपनी ने पिछले साल ही प्रीमियम सेडान का फेसलिफ्ट वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है जिसके कुछ महीने बाद ही कार को नए फीचर्स के साथ बाजार में पेश किया गया है।
Skoda Superb 2021
- फोटो : Skoda
डिजाइन
कार में अब एक स्कील हेडलाइट यूनिट दिया गया है जो रेडिएटर ग्रिल के साथ मिल जाता है। साथ ही इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल है। इसके साथ फॉलो-मी-होम फंक्शन और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। कार निर्माता ने कार में अडेप्टिव फ्रंट लाइट दिए हैं जिससे ड्राइवर सड़क पर बेहतर देख पाएगा। यह सिस्टम स्पीड, लाइट और मौसम की स्थिति में बदलाव के हिसाब से रिस्पॉन्ड करते हैं।

फीचर्स
नई स्कोडा सुपर्ब में वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसका यूजर इंटरफेस नया है। इस टेक्नोलॉजी में इनबिल्ट नेविगेशन के अलावा वायरलेस चार्जिंग और एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी भी मिलती है। नई सुपर्ब के एलएंडके वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट दिया गया है। कार के दोनों वेरिएंट्स में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। कार के स्पोर्टलाइन वेरिएंट में हुए बाकी बदलावों में नए कार्बन डेकोर के साथ तीन स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ब्लैक अल्कांतारा सीट्स शामिल हैं।

इंजन
नई फीचर्स के अलावा 2021 Skoda Superb में पहले की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 187 bhp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

कीमत और मुकाबला
2021 स्कोडा सुपर्ब के स्पोर्टलाइन की एक्सशोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये है जो लॉरिन एंड क्लेमेंट वेरिएंट के लिए 34.99 लाख रुपये तक जाती है। इस सेगमेंट में Superb का मुकाबला Toyota Camry Hybrid (टोयोटा कैमरी हाईब्रिड) कार से है।