फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां गाड़ी का तेल खत्म होना है कानूनी अपराध, सजा का भी है प्रावधान

Fri, 15 Jan 2021 08:39 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 15 Jan 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
weird and interesting facts about germany where fuel running out of car is offence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तानाशाह हिटलर का देश जर्मनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां, वही तानाशाह हिटलर, जिसकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ था। भले ही द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण यह देश बिल्कुल कंगाल हो चुका था, लेकिन आज इसकी गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में की जाती है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया में सबसे पहला नाम किसी देश का आता है, तो वो है जर्मनी। इस देश से जुड़े और भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।



weird and interesting facts about germany where fuel running out of car is offence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जर्मनी एक ऐसा देश है, जहां आप हाइवे पर जितनी मर्जी उतनी रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं। गाड़ी की रफ्तार को लेकर जर्मनी में कोई सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां बीच रास्ते में अगर आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है, तो इसे अपराध माना जाएगा। इसके लिए आपको सजा हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है।

weird and interesting facts about germany where fuel running out of car is offence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आमतौर पर लोग किसी को फोन करते हैं या फोन उठाते हैं तो सबसे पहले 'हैलो' ही बोलते हैं और उसके बाद बात करना शुरू करते हैं, लेकिन यहां के लोग फोन पर हैलो बोलने के बजाय सीधे अपना नाम बताकर ही बातचीत करना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weird and interesting facts about germany where fuel running out of car is offence
दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च, जर्मनी - फोटो : Social Media

दुनिया में सबसे ज्यादा चिड़ियाघर जर्मनी में ही मौजूद हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी यहीं पर है, जिसका नाम 'उल्म मिंसटर' है। इस चर्च की ऊंचाई करीब 530 फीट है। यह इतना बड़ा है कि इसमें दो हजार लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
weird and interesting facts about germany where fuel running out of car is offence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शायद आपको पता न हो, लेकिन दुनिया की सबसे पहली पत्रिका 1663 ईस्वी में जर्मनी में ही प्रकाशित हुई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा किताबें छापने वाले देशों की सूची में जर्मनी का नाम भी शामिल है। यहां हर साल 94 हजार से अधिक किताबें छपती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed